न्यूज़

सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो जारी, जेल सुपरिटेंडेंट के साथ दिखें

दिल्ली के जेल मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे तिहाड़ जेल के सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो बीजेपी नेता हरीश खुराना ने ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है- लो जी नया वीडियो ईमानदार मंत्री जैन का। जेल मंत्री के दरबार में रात 8 बजे हाजिरी देते जेल सुपरिटेंडेंट।

सत्येंद्र जैन को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है। इधर कई दिनों से जैन के वीडियो लगातार जारी किए जा रहे हैं। जो तिहाड़ जेल के अंदर के हैं। इस तरह से वे जैन के वीडियो जारी करके आप की ईमानदार सरकार पर जबरदस्त हमला कर रहे हैं।

हालांकि आम आदमी पार्टी ने अभी इस वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन पिछले कई मामलों में आप जैन का बचाव कर चुकी है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी में जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 859

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *