क्रिकेट

मेरे सुपरहीरो, हमेशा मेरे कप्तान रहोगे : सिराज ने कोहली के लिये कहा

उदीयमान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली को अपना ‘सुपरहीरो’ बताते हुए कहा है कि वह हमेशा उनके कप्तान रहेंगे ।

कोहली ने क्रिकेट के हर प्रारूप में कप्तानी छोड़ दी है ।

सिराज ने सोशल मीडिया पर कोहली को उनकी क्षमता पर भरोसा करने के लिये धन्यवाद दिया ।

उन्होंने लिखा ,‘‘ मेरे सुपरहीरो । आपसे मिले सहयोग और प्रोत्साहन के लिये कितना भी धन्यवाद दूं , कम है ।आप हमेशा मेरे बड़े भाई रहे । मुझ पर भरोसा करने के लिये धन्यवाद । आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे ।’’

सिराज ने कोहली की कप्तानी में टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट में पदार्पण किया । वह आईपीएल की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम में भी कोहली की कप्तानी में खेलते हैं ।

Related Posts

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

अब भारत को कभी नहीं मिलेगी एशिया कप की ट्रॉफी.? PCB चीफ से लेने से किया था इंकार, जानिए नियम

खबर इंडिया की। भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर अपना 9वां एशिया कप खिताब…

1 of 51

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *