न्यूज़भारतहेडलाइंस

पाक को मुंहतोड़ जवाब देने वाले नरेंद्र मोदी के हाथों में है देश, महाराजगंज की सभा में अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को महराजगंज जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि पाक के एटम बम से ड़रने वाली कांग्रेस के हाथों में देश सुरक्षित रहेगा या पाक को मुंहतोड़ जवाब देने वाले नरेंद्र मोदी के हाथों में, फैसला आप सभी करना है।

शाह बोले
उन्होंने कहा कि 4 जून को भाजपा 400 पार करने का काम करेगी। पांच चरणों में ही भाजपा बहुमत से आगे है। छठवे व सातवें चरण में 400 पार होने जा रहा है। देश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। कांग्रेस के राहुल बाबा 40 सीट पर सिमट जाएंगे और दूसरे शहजादे की साइकिल चार पर खडी हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पीएम मोदी पर आज तक एक पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। पीएम मोदी ने देश को आगे ले जाने का काम किया है। तभी तो देश की जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।

शाह बोले
उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के पास पीएम का कोई चेहरा नहीं है। कोरोना में पीएम मोदी ने शानदार काम किया जबकि कांग्रेस ने इस देश को बांटने का काम किया है। इस गठबंधन के चहेरों को आप देंखेंगे तो भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आयेगा।
12 लाख करोड का घोटला करने वाली इस इंडी गठबंधन के ही नेताओं ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी। 70 सालों तक कांग्रेस मंदिर को लटकाए रखा, लेकिन मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाकर हम सबकी आस्था का सम्मान किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी, विधायक प्रेस सागर पटेल, जयमंगल कन्नौजिया, ज्ञानेन्द्र सिंह, ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय आदि मौजूद रहें।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 888

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *