क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

IND vs NZ Test: पहले टेस्ट पर बारिश का साया, बेंगलुरु में भारी बारिश के बीच नहीं हो पा रहा टॉस

खबर इंडिया की।भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पिछली सीरीज में बांग्लादेश को रौंदा था. भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी फॉर्म में हैं. लंच खत्म होने के बाद भी बारिश नहीं रुकी. सिर्फ बारिश रुकने का इंतजार किया जा रहा है. क्योंकि बारिश रुकने के करीब 60 मिनट बाद ही मैच शुरू हो सकता है.

कोई अच्छी खबर नहीं मिली
बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट का पहला सेशन बिना कोई गेंद फिके ही समाप्त हो गया. बारिश के कारण अब तक टॉस भी नहीं फेंका गया.

टीम इंडिया हुआ का लंच ब्रेक
भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए अभी तक टॉस नहीं हो पाया है. बेंगलुरु की बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया है. फिलहाल लंच ब्रेक का टाइम हो चला है.

बीसीसीआई ने शेयर किया लेटेस्ट अपडेट
टीम इंडिया के खिलाड़ी फिलहाल स्टेडियम में ही हैं. लेकिन बारिश अभी भी नहीं रुकी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्टेडियम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

बेंगलुरु में रुक-रुक कर हो रही है बारिश
बेंगलुरु में रुक-रुक बारिश हो रही है. लिहाजा फिलहाल टॉस की उम्मीद नहीं है. अगर यही हाल रहा तो मैच शुरू होना काफी मुश्किल होगा.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 901

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *