व्यापार

MP में बड़ा निवेश करेगा अदाणी ग्रुप: PM मोदी ने लॉन्च की प्रदेश की 18 नीतियां, जानें क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी।Global Investors Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किए. इस दौरान वे देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ मौजूद रहे. समिट की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री को अंग वस्त्र पहनाकर भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट की.

नई औद्योगिक नीतियों की लॉन्चिंग
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर मध्यप्रदेश सरकार की निवेश को बढ़ावा देने वाली 18 से अधिक नई नीतियों को भी लॉन्च किए. उद्घाटन से पहले निवेशकों को राज्य की औद्योगिक और निवेश क्षमता को दर्शाने वाली एक शॉर्ट वीडियो फिल्म भी दिखाई गई.

समिट में पीएम मोदी की भागीदारी
प्रधानमंत्री मोदी समिट में करीब सवा घंटे तक उपस्थित रहेंगे. इस दौरान समिट स्थल पर बनाए गए पीएम लाउंज में उनकी कुछ प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी होंगी. वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव और अधिकारियों की टीम पूरे दिन बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) और बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठकों के माध्यम से उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ चर्चा करेंगे.

राज्य की निवेश क्षमताओं को प्रदर्शित किए
प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले राज्य की औद्योगिक और निवेश क्षमताओं को दर्शाने वाली पांच मिनट की विशेष वीडियो फिल्म प्रदर्शित किए गए. इस सम्मेलन में 25,000 से अधिक पंजीकरण किए गए और 50 से अधिक देशों के 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि शामिल किए गए, जिनमें राजदूत, उच्चायुक्त और महावाणिज्यदूत शामिल हैं.

प्रमुख निवेश क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिए
Global Investors Summit में प्रमुख निवेश क्षेत्रों पर फोकस किए गए, जिनमें कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र एवं परिधान, खनन, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी विकास और पर्यटन शामिल हैं.

जानें-किस सेक्टर से कितने बिजनेसमैन आयें हैं
सेक्टर आंकड़ा
एमएसएमई 10,000
टेक्सटाइल्स 2,500
फूड प्रोसेसिंग 2,500
स्किल डेवलपमेंट 1,200
अन्य सेक्टर 5,800

समिट में आने वाली महिला उद्यमी
नाम पद एवं संगठन
शाना चौहान सीईओ, पारले ग्रुप
पूर्वी मुनेठ एमएसएमई मनी, दुबई
सुविता ओसवाल वाइस चेयरपर्सन, वार्धमान ग्रुप
आरती मेहरा डिप्टी कंट्री डायरेक्टर, एशियन डेवलपमेंट बैंक
बीना त्रिवेदी आईडीएफसी ग्रोथ ऑपर्च्युनिटीज फंड

प्रमुख उद्योगपति और उनके समूह
उद्योगपति समूह
गौतम अडानी चेयरमैन, अडानी समूह
कुमार मंगलम बिड़ला चेयरमैन, आदित्य बिड़ला समूह
संजीव पुरी सीएमडी, आईटीसी लिमिटेड
नादिर गोदरेज सीएमडी, गोदरेज इंडस्ट्रीज
अवनीश अरोड़ा एमडी, दावत फूड्स
रघुपति सिंघानिया सीएमडी, जेके टायर
बालकृष्ण गोयनका अध्यक्ष, वेलस्पन वर्ल्ड
सुनील बजाज समूह निदेशक, एबीजी
सतीश पई एमडी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज
प्रमे अग्रवाल एमडी, ग्राम्स इंडस्ट्री
कैशला झावर एमडी, अल्ट्राटेक सीमेंट
बाबा एन कल्याणी सीएमडी, भारत फोर्ज लिमिटेड
चंद्रजीत बनर्जी डीजी, सीआईआई
कार्तिक भारत राम संयुक्त एमडी, SRF लिमिटेड
आंद्रे एक होल एमडी, हेवेल्स इंडिया प्रा. लि.
राघवपत सिंघानिया एमडी, जेके सीमेंट
विनोद अग्रवाल एमडी-सीईओ, वॉर्कहार्ड फार्मा
पुनीत डालमिया सीईओ, डालमिया सीमेंट
सुधीर मेहता सीएमडी, पिनेकल इंडस्ट्रीज
कुमार वेकट सुब्रमण्यम एमडी, प्रॉक्टर एंड गैम्बल
अमय फिरोदिया अध्यक्ष, फोर्स मोटर्स
सुविता ओसवाल जैन उपाध्यक्ष, वार्धमान
हीरोशी योशिजाने एमडी, ब्रिजस्टोन इंडिया
रवि झुनझुनवाला सीएमडी, एलएनटी
रंजीत गुप्ता ट्रांस्ट्रेक ग्रुप
राहुल सांघवी निदेशक, संघवी फूड्स
वीर एस अग्रवानी सीएमडी, ब्लू स्टार
पार्थ प्रतीम सेन गुप्ता एमडी, सीडब्ल्यूसी बंधन बैंक
इंजो सोलर सीईओ, टोक्यो इलेक्ट्रिक

Related Posts

₹1 लाख से कम बजट में शुरू होने वाले 4 कमाल के बिजनेस प्लान, एक साल में हो जाएंगे मालामाल

खबर इंडिया की।बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे जरूरी चीज एक बेहतर प्लानिंग होती है।…

31 साल की उम्र और 21 हजार करोड़ की संपत्ति, जानें कौन है देश के सबसे युवा अरबपति अरविंद.?

उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मे 31 साल के अरविंद श्रीनिवास…

खेत में सही से नहीं हो रही पैदावार, तो सरकार की ये स्कीम आएगी काम, होगा बंपर फायदा

खबर इंडिया की।खेती में अच्छी पैदावार के लिए सिर्फ ज्यादा खाद और यूरिया डालना…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *