न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी से मिले मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव, पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर हुई बातचीत.!

उमाकांत त्रिपाठी।मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इसा ने आज बुधवार को जेद्दा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

पीएम मोदी ने मुस्लिम वर्ल्ड लीग भूमिका की प्रशंसा की
बताना चाहेंगे इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2023 में नई दिल्ली में मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने सहिष्णु मूल्यों को बढ़ावा देने, संयम की वकालत करने तथा सामाजिक सामंजस्य और सद्भाव को आगे बढ़ाने में मुस्लिम वर्ल्ड लीग की भूमिका की प्रशंसा की।

पीएम ने हिंसा के खिलाफ मुस्लिम वर्ल्ड लीग के दृढ़ रुख की सराहना की
भारत के सदियों पुराने दर्शन वसुधैव कुटुम्बकम को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत एक बहु-सांस्कृतिक, बहुभाषी, बहु-जातीय और बहु-धार्मिक समाज के रूप में विविधता में एकता का जश्न मनाता है। भारत की अविश्वसनीय विविधता एक मूल्यवान शक्ति है जिसने इसके जीवंत समाज और राजनीति को आकार दिया है। उन्होंने उग्रवाद, आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ मुस्लिम वर्ल्ड लीग के दृढ़ रुख की सराहना की।

भारत सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों को देता है बहुत महत्व
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है, जो आज कई क्षेत्रों में एक स्थायी साझेदारी के रूप में विकसित हो गया है। घनिष्ठ सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध इस साझेदारी का एक महत्वपूर्ण पहलू है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 896

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *