न्यूज़भारतहेडलाइंस

राजस्थान के इस जिले में भी होती है लीची की खेती, पीएम मोदी भी हुए मुरीद, इस किसान का किया जिक्र

उमाकांत त्रिपाठी।Lychee cultivation in Chittorgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में राजस्थान के लीची उगाने वाले किसान जितेंद्र सिंह राणावत की तारीफ की. उन्होंने देशभर के उन कई किसानों का जिक्र किया, जिन्होंने अपनी खेती के माध्यम से ‘असंभव को संभव’ कर दिखाया. जितेंद्र सिंह राणावत राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रहने वाले हैं. बिहार, पश्चिम बंगाल या झारखंड में ही उगने वाली लीची को उन्होंने राजस्थान में उगाने में सफलता प्राप्त की है. बिहार की लीची को चित्तौड़गढ़ की आबोहवा रास भी आ गई हैं, जिसके चलते जितेंद्र लाखों की कमाई भी कर रहे हैं. इसी बात की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने हौंसला बुलंद किया हैं.

5 साल पहले लगाए थे पौधे, अब आने लगे फल
दरअसल, चित्तौड़गढ़ जिले में लीची की खेती का प्रयोग करने वाले 2 किसान हैं. श्रीपुरा के किसान नेमी चन्द धाकड़ और मोतीपुरा के जितेंद्र सिंह राणावत ने लीची के 5 साल पहले 5-5 पौधे लगाए थे. पिछले साल ही लीची के पेड़ से उत्पादन शुरू हो गया था. इन दोनों किसानों की मेहनत की वजह से इस साल भरपूर मात्रा में लीची के पेड़ पर फल आ रहे हैं.लीची के पेड़ों पर लगते फलों को देखकर विशेषज्ञ भी आश्चर्यचकित रह गए. इस सफल प्रयोग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चित्तौड़गढ़ समेत मेवाड़ संभाग की जलवायु लीची की खेती के लिए उपयुक्त है.

 

जानिए- पीएम मोदी ने क्या कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के जितेंद्र सिंह राणावत की तारीफ करते हुए कहा,कि- हम तो सुनते आ रहे थे कि लीची बिहार, पश्चिम बंगाल या झारखंड में ही उगती है, लेकिन अब लीची का उत्पादन दक्षिण भारत और राजस्थान में भी हो रहा है. राजस्‍थान का क‍िसान लीची की खेती करके लाखों रुपए कमा रहा है. उनसे प्रेर‍ित होकर और क‍किसान भी लीची की खेती करने लगे हैं.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 888

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *