क्रिकेटदिल्लीहेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली, फैंस देंगे ये खास ट्रिब्यूट

खबर इंडिया की। 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

विराट कोहली पर होंगी सबकी निगाहें
इस मुकाबले में सबकी निगाहें विराट कोहली पर होंगी, जो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। स्टेडियम में फैन्स ‘कोहली-कोहली’ के नारे लगाएंगे। खबर के मुताबिक इस मैच में विराट फैंस, सफेद जर्सी पहनकर विराट कोहली को ट्रिब्यूट देंगे।

क्या है मैच के मायने
इस मुकाबले में जीत RCB को प्लेऑफ में जगह पक्की करने में मदद करेगी, जबकि KKR को हारने पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा है।

टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11:

1. विराट कोहली
2. फिल साल्ट
3. मयंक अग्रवाल
4. रजत पाटीदार (कप्तान)
5. जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
6. टिम डेविड
7. क्रुणाल पंड्या
8. रोमारियो शेफर्ड
9. लुंगी एनगिडी
10. भुवनेश्वर कुमार
11. यश दयाल

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11:

1. रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर)
2. सुनील नरेन
3. अजिंक्य रहाणे (कप्तान)
4. अंगकृष रघुवंशी
5. मनीष पांडे
6. रिंकू सिंह
7. आंद्रे रसेल
8. रमनदीप सिंह
9. अनुकूल रॉय
10. हर्षित राणा
11. वरुण चक्रवर्ती

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 642

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *