दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान.. बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर में गृहमंत्री अमित शाह ने दी पाकिस्तान को चेतावनी

उमाकांत त्रिपाठी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पचमढ़ी में सांसदों और विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परिवर्तन लाने के लिए सीखने की ललक और अंतिम क्षण तक विद्यार्थी बने रहना आवश्यक है।

अमित शाह का संबोधन:

– उन्होंने कहा कि आज पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की स्वीकारोक्ति देखी जा सकती है।
– सुव्यवस्थित, शिक्षित और विकसित देश के लिए भाजपा सरकार जरूरी है।
– उन्होंने कहा कि तीन साल में गंगानगर तक सिन्धु जल बहेगा और पाकिस्तान पानी के लिए तरसेगा।

मोदी सरकार की उपलब्धियां:

– अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि कार्यकर्ताओं की तपस्या के फल से 2014 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन:

– उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान पर भारतीय सेनाओं ने आतंक को समूल नष्ट करने का काम किया है।
– आज आयोजित प्रशिक्षण वर्ग हमारी भूमिका को और मजबूत बनाने का कार्य करेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का संबोधन:

– उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में 14 अलग-अलग सत्र होंगे, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा।

पौधरोपण:

– कार्यक्रम स्थल पर सभी नेताओं ने पौधरोपण किया और अपनी माताओं के नाम पर पौधे रोपे।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 907

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *