न्यूज़भारतहेडलाइंस

MP का ये मामला चौंका देगा: शादी के 9 दिन बाद प्रेमी संग किया सुसाइड, शादी में खिंचाई थी प्रेमी संग तस्वीर

खबर इंडिया की। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक प्रेमी युगल ने एक साथ मौत को गले लगा लिया है। रात को युवक-युवती दोनों ने एक साथ एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल गए। जब सुबह रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। हैरान करने वाली बात यह है कि मृतक युवक की शादी 5 साल पहले हो चुकी थी। उसकी एक साल की बच्ची भी है। वहीं मृतक युवती की 8 दिन पहले शादी हुई थी।

घटना से गांव में हड़कंप
दरअसल, पूरा मामला अशोकनगर जिले की ईसागढ़ क्षेत्र के आकलोन गांव का है। जहां शनिवार की सुबह लोगों ने गांव के बाहर 25 वर्षीय रामकृष्ण पुत्र जगभान सिंह यादव खेत की मेढ़ पर स्थित बबूल के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। वहीं ठीक उसके नीचे जमीन पर गांव की 21 वर्षीय प्रियंका उर्फ रवि पुत्री गजे सिंह बंजारा मृत पड़ी मिली, जिसके गले में दुपट्टे का फंदा बना हुआ था। मामले की जानकारी लगते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को को पीएम के भेज दिया।

पति करता रहा इंतजार
इस घटना में हैरान कर देने वाली बात यह है कि मृतका प्रियंका बंजारा सुबह 4 बजे शौच की बात कह कर घर से निकली थी। तो वहीं मृतक रामकृष्ण यादव अपने घर के बाहर चबूतरे पर सोता था। बताया जा रहा है कि प्रियंका बंजारा की शादी कुछ दिन पहले कालापीपल गांव में हुई थी। शादी होने के बाद युवती के ससुराल वाले शनिवार को विदाई कराने वाले थे। लेकिन उसने सुसराल जाने से पहले ही सुसाइड कर लिया। वहीं युवक की पत्नी करीब 8 माह से मायके में थी। जब पति की मृत्यु की खबर मिली तो घर पहुंची। मृत युवक के चाचा रविंद्र यादव के मुताबिक दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 888

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *