बिहारन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

नीतीश बोले- खड़े होकर PM को प्रणाम करो, सीएम नीतीश ने की पीएम मोदी की तारीफ, जानिए क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी। PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानी 15 सितंबर को बिहार के लिए 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए। उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

नीतीश ने की पीएम की तारीफ

संबोधन के दौरान नीतीश ने PM की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से खड़े होकर PM मोदी को प्रणाम करने के लिए कहा। नीतीश ने कहा, ‘बिहार के लिए प्रधानमंत्री जी ने इतना काम किया है, ज्यादा संख्या में खड़े होकर इनको एक बार प्रणाम कीजिए, खड़ा होकर प्रणाम कीजिए।
उन्होंने PM मोदी के सामने कहा , ‘पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। बीच में गड़बड़ हो गया था। अब ये कभी संभव नहीं है कि गड़बड़ हो जाए। हमारी पार्टी के कुछ नेता गड़बड़ कर देते थे। अब मेरे इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं उठता है।’

महिलाएं लखपति दीदी, ड्रोन दीदी बन रहीं- PM

प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस और राजद बीते 2 दशकों से सत्ता से बाहर है। इसमें अहम भूमिका बिहार माताओं-बहनों की है। राजद के राज में हत्या, बलात्कार होते थे। हमारी सरकार में वही महिलाएं लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं।

घुसपैठिए को भारत से बाहर जाना होगा

PM मोदी ने कहा, ‘राजद-कांग्रेस की जमात कान खोलकर सुन लो। जो भी घुसपैठिया है उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना NDA की पक्की जिम्मेदारी है। जो नेता घुसपैठियों को बचाने के लिए खड़े हैं, वो सामने आ जाएं। चुनौती देता हूं आप उनकी ढाल बनिए मैं उन्हें बाहर निकालकर रहूंगा। भारत में भारत का कानून चलेगा।’

बिहार को राजद-कांग्रेस से खतरा- PM

कांग्रेस और राजद से न सिर्फ बिहार के सम्मान को खतरा है। बिहार की पहचान को भी खतरा है। वोट बैंक का स्वार्थ है कि कांग्रेस और राजद के लोग घुसपैठियों को बचाने में लगे हैं। नारे लगा रहे हैं। यात्राएं निकाल रहे हैं। ये बिहार के संसाधन और सुरक्षा दोनों को दांव पर लगाना चाहते हैं। राहुल गांधी पर PM ने निशाना साधा। बिना नाम लिए उन्होंने कहा, ‘जो मेरे पहले यहां के चक्कर काटकर गए, उन्हें मखाना का नाम भी नहीं पता होगा।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *