अपराधन्यूज़भारतमध्य प्रदेशहेडलाइंस

दूल्हे की मां को दूल्हन के पिता से हुआ प्यार, बच्चों की शादी से पहले हुए फरार, पुलिस ने पकड़ा तो ये कहा

उमाकांत त्रिपाठी।उज्जैन के बड़नगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो परिवारों में शादी की बात चल रही थी, लेकिन होने वाली शादी से पहले समधी और समधन के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों घर से भाग गए।ऊंटवासा की रहने वाली 45 वर्षीय महिला 8 दिन से घर से गायब थी। रिश्तेदारों ने कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में महिला के बेटे ने बड़नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की जांच में महिला को गुरुवार को थाने लाया गया।

महिला ने घर लौटने से किया इंकार
महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि उसका बड़ा बेटे की शादी चिकली के रहने वाले 50 वर्षीय किसान की बेटी से तय हुई थी। दोनों की सगाई और शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दूल्हे की मां का प्रेम प्रसंग दुल्हन के पिता से शुरू हो गया। अपने बच्चों की सगाई होने से पहले महिला ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी समधी के साथ घर से भागने का निर्णय लिया। करीब 8 दिन तक दोनों घर से लापता रहे।

महिला ने थाने में भी अपने घर लौटने से इंकार कर दिया और अपने प्रेमी समधी के साथ चिकली गांव चली गई। गांव में इस घटना का पता चलते ही यह चर्चा का विषय बन गया।बड़नगर पुलिस ने बताया कि- दोनों बालिग हैं और यह व्यक्तिगत मामला है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *