अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

दो पतियों को छोड़ आशिक के पास गई, रात में दोनों ने पी शराब, फिर महिला की मिली लाश

उमाकांत त्रिपाठी।छत्तीसगढ़ के भिलाई में बोरी में बंद महिला की सड़ी-गली लाश मिलने के सनसनीखेज मामले का दुर्ग पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में महिला के लिव-इन पार्टनर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हत्या की वजह आपसी विवाद और शराब के नशे में हुआ झगड़ा बताया जा रहा है.यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र के चंद्रा मौर्या अंडर ब्रिज का है, जहां 13 दिसंबर 2025 को नाले के पास एक बोरी से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी खुलवाई तो उसमें एक महिला का सड़ा हुआ शव मिला, जिस पर कीड़े लग चुके थे. शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान कर पाना मुश्किल हो गया.

4-5 महीनों से लिव इन में रह रही थी महिला
पुलिस ने महिला के हाथ में बने टैटू के आधार पर पहचान की कोशिश शुरू की. जांच में मृतका की पहचान आरती उर्फ भारती बंजारे के रूप में हुई, जो पिछले 4-5 महीनों से तुलाराम बंजारे के साथ सुपेला क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. महिला पहले दो शादियां कर चुकी थी और शराब पीने की आदी थी.

पुलिस पूछताछ में आरोपी तुलाराम बंजारे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि- 5 दिसंबर को वह आरती के साथ घर में शराब पी रहा था. इसी दौरान दोनों के के बीच विवाद हुआ. गुस्से में तुलाराम ने आरती को थप्पड़ मारा और उसका सिर दीवार में पटक दिया, जिससे वह गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई.

आरोपी ने की शव को ठिकाने लगाने की कोशिश
हत्या के बाद तुलाराम ने शव को छिपाने के लिए नाईटी जलाकर सबूत मिटाए, शव को मोड़कर रस्सी से बांधा और बोरी में भर दिया. बाद में अपने भाई गोवर्धन बंजारे और ऑटो चालक शक्ति भौयर की मदद से शव को ऑटो में डालकर देर रात मुंबई-हावड़ा रेलवे लाइन के पास चंद्रा-मौर्या अंडर ब्रिज के नाले में फेंक दिया. घटना के बाद तुलाराम ने मोहल्ले में अफवाह फैला दी कि आरती अपने पिता का इलाज कराने नागपुर चली गई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया. आरोपी तुलाराम पहले भी हत्या और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है.

 

Related Posts

Nehal Vadoliya Bold Industry: वृंदावन में शूट की गंदी फिल्म-खाया नॉनवेज, पछताई एक्ट्रेस ने किया सबसे बड़ा खुलासा

टीवी और ओटीटी की बोल्ड भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने…

1 of 952

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *