खबर इंडिया की। करोड़पति बिजनेसमैन की दुल्हन बनने जा रही हैं बॉलीवुड की मशहूर सिंगर प्रकृति कक्कड़। ‘मिस’ से ‘मिसेज’ बनने की इस जर्नी को प्रकृति अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर मान रही हैं।

प्रकृति अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विनय आनंद के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और उनकी शादी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं होने वाली है।

प्रकृति और विनय की रॉयल वेडिंग राजस्थान के ऐतिहासिक बरवाड़ा किले में होगी। यह किला जयपुर के पास स्थित है और अपनी शाही भव्यता के लिए जाना जाता है।

सिंगर ने खुद बताया कि उनकी शादी बेहद इंटीमेट होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसके बाद दिल्ली में एक खास सेलिब्रेशन रखा जाएगा, जबकि मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जहां म्यूजिक इंडस्ट्री और बॉलीवुड से जुड़े तमाम सितारे शामिल होंगे। पूरी शादी का जश्न करीब दो हफ्तों तक चलेगा।

वेडिंग वेन्यू को लेकर प्रकृति ने बताया कि यह उनकी बचपन की ख्वाहिश थी कि उनकी शादी राजस्थान के किसी किले या महल में हो। पिछले साल न्यू ईयर पर उदयपुर ट्रिप के दौरान उन्होंने और विनय ने यह फैसला लिया था। हालांकि, परिवार को मनाना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन आखिरकार सभी इस रॉयल वेडिंग के लिए राजी हो गए।

शादी की तैयारियों को लेकर प्रकृति काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि ज्वैलरी और आउटफिट्स को लेकर वो हमेशा पहले से प्लानिंग कर लेती हैं, लेकिन वेडिंग लुक्स को फाइनल करने में उन्हें काफी कन्फ्यूजन हुआ। अब लहंगा, फिटिंग्स और बाकी लुक्स तय हो चुके हैं, जिससे वो काफी रिलैक्स महसूस कर रही हैं। खास बात यह है कि दूल्हे विनय के ज्यादातर लुक्स खुद प्रकृति ने स्टाइल किए हैं।

शादी से पहले प्रकृति की बैचलर पार्टी भी काफी चर्चा में रही। झील के किनारे एक खूबसूरत विला में हुई इस पार्टी में उनकी बहनें सुकृति और आकृति कक्कड़ समेत करीबी दोस्त शामिल हुए। गेम्स, आर्ट एक्टिविटीज और पर्सनलाइज्ड डेकोरेशन के साथ यह पार्टी पूरी तरह से यादगार रही।

30 वर्षीय प्रकृति कक्कड़ कई सुपरहिट गानों से अपनी पहचान बना चुकी हैं, जबकि उनके होने वाले पति विनय आनंद एक सफल बिजनेसमैन हैं। पिछले साल दोनों की सगाई हुई थी और अब फैंस को इस रॉयल वेडिंग का बेसब्री से इंतजार है।














