अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

दो लड़कियां, तीन लड़के और एक कमरा… यूपी में दरवाजा खुला तो दंग रह गई पुलिस

उमाकांत त्रिपाठी।यूपी के बिजनौर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद छापेमारी की और 3 पुरुषों व 2 महिलाओं को अरेस्ट कर लिया. यह कार्रवाई थाना मंडावली क्षेत्र में की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 5 मोबाइल फोन, 3300 रुपये और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, 14 जनवरी 2026 को मंडावली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक स्थान पर अनैतिक देह व्यापार हो रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद के निर्देश में एक टीम बनाई गई. टीम ने प्लानिंग से छापा मारा और वहां मौजूद आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया.

पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि- एक मुख्य महिला आरोपी उन्हें इस अनैतिक धंधे में शामिल करती थी. उन्हें ठहरने का स्थान और अन्य जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती थी. इसके बदले तय रकम दी जाती थी. मुख्य आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आर्थिक लाभ के लिए लंबे समय से इस अवैध कारोबार को चला रही थी और कमाई को आपस में बांट लिया जाता था.

गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार निवासी ग्राम कामगारपुर, सोनू निवासी मोहल्ला चमरिया बिलाल बाग ग्राम भागूवाला, वसीम निवासी ग्राम नारायणपुर शामिल हैं. इनके साथ दो महिलाएं भी इस नेटवर्क में शामिल पाई गईं, जिनसे पूछताछ जारी है. क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद और पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अनैतिक देह व्यापार और इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी भी कीमत पर ऐसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

फिलहाल, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है और पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग या नेटवर्क के तार कहां-कहां तक फैले हुए हैं.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 888

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *