अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

पति साथ नहीं रहता, क्या करती… ब्वॉयफ्रेंड को बेड के नीचे छिपाने वाली पत्नी ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर घूम जाएगा माथा

उमाकांत त्रिपाठी।पति-पत्नी के बीच झगड़ा आम बात है. रिश्तों में छोटी-मोटी नोंकझोंक चलती रहती है. हालांकि, जब इसी रिश्ते में किसी तीसरे की एंट्री होती है तो मामले को चौराहे पर आने में देर नहीं लगती. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को ब्वॉयफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ा. उसने पुलिस बुला ली और जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसका जवाब सुनकर माथा ही घूम गया. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ शेयर किया जा रहा है.वायरल हुआ वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी का बताया जा रहा है. जहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंची. पति को इसकी भनक लग गई और उसने पुलिस बुला ली, उसके बाद जो हुआ चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

पति साथ नहीं, क्या करती?
झांसी से सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला होटल की सीढ़ियों पर दिखाई दे रही है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इतने में पत्नी कहती है कि पति 2 साल से साथ नहीं रह रहा, मैं क्या करती. महिला की बातें सुनकर लग रहा है कि उसे अपने किए पर जरा भी अफसोस नहीं है. बताया जा रहा है कि पीड़ित पति को इस बात की भनक लग गई थी कि उसकी पत्नी किसी और के साथ होटल जाती है. उसने पीछा किया और होटल पहुंचकर डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली.

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, यूजर्स ने आरोपी पत्नी को आड़े हाथों ले लिया. एक यूजर ने लिखा, मर्द हो या औरत ऐसे घोखेबाजों को तो अच्छे से सजा देनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा, फिर भी पति को एलीमनी देनी ही पड़ेगी, क्योंकि संविधान इसे गलत नहीं मानता. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश महिलाओं को ऐसे ही थोड़ी बोला जाता है महिला सशक्तिकरण की मिसाल. एक यूजर ने लिखा, आजकल प्रेमी लोग दूसरे की पत्नी के साथ बहुत संबंध बना रहे हैं, यह सब समाज के लिए अच्छा नहीं है, इस पर एक सख्त कानून होना चाहिए.

Related Posts

गाली-गलौज और भद्दी लैंग्वेज… स्कूल के बाथरूम में छात्राओं के झगड़े का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *