न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

TMC घुसपैठियों को वोटर बना रही… मालदा में ममता सरकार पर गरजे पीएम मोदी, बंगाल से किया ये बड़ा वादा

उमाकांत त्रिपाठी।पश्चिम बंगाल के मालदा में शनिवार को पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के सामने एक बड़ी चुनौती घुसपैठ की है। बंगाल के कई इलाकों में आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है। टीएमसी घुसपैठियों को वोटर बना रही। गरीबों का हक छीना जा रहा है। भाजपा सरकार बनते ही घुसैपठियों पर एक्शन लिया जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि- टीएमसी वालों को आपकी तकलीफ की कोई चिंता नहीं है। यहां आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दी गई है। ऐसी पत्थर दिल सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है।

पीएम ने मालदा में भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर से मुलाकात और उसके बारे में जाना। पीएम ने ट्रेन में मौजूद बच्चों से भी बात की।

पीएम के संबोधन की 7 आहम बातें…

पूर्वी भारत के लोगों का विश्वास भाजपा के नाम: हमारा देश 2047 तक विकसित होने पर काम कर रहा है। इसलिए लिए पूर्वी भारत का विकास होना जरूरी है। पूर्वी भारत को दशकों तक नफरत करने वालों ने जकड़ रखा था। भाजपा ने नफरत की राजनीति करने वालों से पूर्वी भारत को मुक्त किया है। पूर्वी भारत के लोगों का विश्वास भाजपा के नाम है। उनका विश्वास भाजपा के साथ है।

पत्थरदिल सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी: टीएमसी वालों को आपकी तकलीफ की कोई चिंता नहीं है। वो अपनी तिजोरी भरने में जुटे हैं। मैं चाहता हूं कि देश की तरह बंगाल के गरीबों को 5 लाख का मुफ्त इलाज मिले, यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो। बंगाल देश का एक मात्र ऐसा राज्य है। यहां ये योजना लागू नहीं होने दी गई है। ऐसी पत्थर दिल सरकार, ऐसी निर्मम सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है।

बंगाल की हर दिशा में सुशासन की सरकार: कुछ दिन पहले बिहार में बीजेपी-एनडीए की सरकार बनी है। यानी बंगाल की हर दिशा में बीजेपी के सुशासन की सरकार है। अब बंगाल की बारी है। इसलिए बिहार चुनाव की जीत के बाद मैंने कहा था- मां गंगा के आर्शीवाद से अब बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी। बीजेपी ये काम करके रहेगी।

महिला पत्रकार के साथ टीएमसी के गुंडों ने अभद्रता की: बंगाल के युवा साथियों, माता-बहनों की बड़ी जिम्मेदारी है। एक महिला पत्रकार के साथ टीएमसी के गुंडों ने कितनी अभद्रता की। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में बेटियां सुरक्षित नहीं। निर्ममता ऐसी की बेटियों की सुनवाई नहीं होगी। पीड़ितों को बात-बात पर कोर्ट जाना पड़ता है। इसे बदलना होगा। ये काम कौन करेगा- ये काम आपका एक वोट करेगा।

बंगाल के सामने एक बड़ी चुनौती घुसपैठ की है: आप देखिए दुनिया के जो विकसित देश हैं, समृद्ध देश हैं, जिन्हें पैसों की कमी नहीं, वे भी घुसपैठियों को निकाल रहे हैं। प. बंगाल में भी घुसपैठियों को बाहर करना जरूरी है। एक एक घुसपैठिए को निकालना जरूरी है। टीएमसी के रहते ये संभव नहीं है। ये जमीन-हक, बहन-बेटियों की रक्षा नहीं करेंगे। इन्हें सत्ता से बाहर निकालना चाहिए।

बाढ़ पीड़ितों को यहां पैसा तक नहीं मिलता: मैं मालदा की बाढ़ राहत की CAG रिपोर्ट देख रहा था। टीएमसी के चहेतों के खातों में 40-40 बार बाढ़ राहत का पैसा भेजा गया। जो इसके हकदार नहीं थे, उन्हें लाखों रुपए दिया गया। जिन पर संकट आया उन्हें कुछ नहीं मिला। भाजपा की सरकार बनते ही, टीएमसी के ऐसे सारे काले कारनामें बंद किए जाएंगे।

मुंबई में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत: कल ही महाराष्ट्र में शहरी निकाय के नतीजे आए, इसमें बीजेपी को एतिहासिक जीत हासिल हुई। खासतौर पर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पहली बार बीजेपी को रिकॉर्ड जीत मिली है। जहां कभी बीजेपी के लिए चुनाव जीतना असंभव माना जाता था, वहां भी आज बीजेपी अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।

Related Posts

गाली-गलौज और भद्दी लैंग्वेज… स्कूल के बाथरूम में छात्राओं के झगड़े का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *