मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

ग्वालियर के ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई मॉडल के साथ हुआ कांड, वैक्स कराने गई थी, फिर.. देखें वायरल वीडियो

खबर इंडिया की। ग्वालियर के एक ब्यूटी पार्लर की लापरवाही ने साल 2021 में एक उभरती मॉडल की ज़िंदगी और करियर दोनों को गहरे संकट में डाल दिया। मामला जनकगंज इलाके में रहने वाली मॉडल प्रज्ञा शुक्ला से जुड़ा है, जिनका चेहरा वैक्सिंग के दौरान हुए केमिकल बर्न से बुरी तरह बिगड़ गया।

प्रज्ञा शुक्ला मॉडलिंग के क्षेत्र में करियर बना रही थीं और उस वक्त कई कॉम्पिटीशन और प्रोजेक्ट्स में हिस्सा ले रही थीं। 16 अगस्त 2021 को वे ग्वालियर की नई सड़क स्थित कायाकल्प ब्यूटी पार्लर एंड मेकअप स्टूडियो में वैक्स कराने पहुंचीं। पार्लर की प्रोपराइटर सुनीता सोनी ने बेस्ट सर्विस और क्वालिटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने का दावा किया था।

लेकिन वैक्सिंग के दौरान पार्लर स्टाफ ने केमिकल की ज्यादा मात्रा मिलाकर वैक्स चेहरे पर लगा दिया। हड़बड़ी में कुछ केमिकल चेहरे पर गिर गया, जिससे प्रज्ञा को तेज जलन और असहनीय दर्द होने लगा। तुरंत शिकायत करने पर पार्लर संचालक ने चेहरे पर एक लेप लगाया और भरोसा दिलाया कि कुछ ही दिनों में सब ठीक हो जाएगा।

हालांकि वक्त के साथ हालात और बिगड़ते चले गए। चेहरे पर घाव और काले स्पॉट्स उभर आए। प्रज्ञा करीब एक साल तक अलग-अलग स्किन स्पेशलिस्ट से इलाज कराती रहीं, लेकिन कोई खास सुधार नहीं हुआ। आखिरकार डॉक्टरों ने साफ कहा कि अब स्पॉट हटाने के लिए सर्जरी ही एकमात्र विकल्प है, जिसका खर्च करीब 50 हजार रुपए बताया गया।

इस बीच, चेहरे की खराब हालत का सीधा असर उनके मॉडलिंग करियर पर पड़ा। कई प्रोजेक्ट्स हाथ से निकल गए। दूसरी ओर, ब्यूटी पार्लर ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। मजबूर होकर प्रज्ञा ने 22 सितंबर 2023 को जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की अंतिम सुनवाई 16 दिसंबर 2025 को पूरी हुई। जिला उपभोक्ता फोरम ने अपने फैसले में माना कि सौंदर्य सेवाओं में अपेक्षित सावधानी और पेशेवर दक्षता बरतना सेवा प्रदाता की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत सेवा में कमी मानी जाती है।

फोरम ने 18 जनवरी 2026 को कायाकल्प ब्यूटी पार्लर की प्रोपराइटर सुनीता सोनी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना और 2 हजार रुपए कोर्ट खर्च चुकाने का आदेश दिया। तय समय सीमा में राशि नहीं देने पर 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा।

Related Posts

गाली-गलौज और भद्दी लैंग्वेज… स्कूल के बाथरूम में छात्राओं के झगड़े का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के…

शादी समारोह में बार-बालाओं ने किया अश्लील डांस, बिना खाना खाए वापस लौट गए बाराती, फिर..

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *