अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

बॉयफ्रेंड के घर के बाहर धरने पर बैठी गर्लफ्रेंड..कहा- डेढ़ साल से लिव-इन में थे, इस वजह से आशिक ने छोड़ा

उमाकांत त्रिपाठी।झांसी में दो मासूम बच्चियों के साथ महिला अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई है। उसने आरोप लगाया कि डेढ़ साल से बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। हमारी 8 महीने की एक बेटी भी है। अब बॉयफ्रेंड चोरी छिपे किसी और से शादी कर रहा है। वह ऐसा नहीं होने देगी। उसी के साथ रहेगी।उसने बताया कि- मैं अपने पति को छोड़ चुकी हूं। फिर मैं अपने बॉयफ्रेंड के साथ किराए के कमरे में रहने लगी। हमारी एक बेटी भी है। अब वो मुझसे दूर रहने लगा है। 26 जनवरी को कमरा खाली कराया और बीच रोड पर छोड़कर भाग गया। घर आई तो यहां ताला लगा था।

 

अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए…

पहले पति के साथ दो साल रही
22 साल की युवती महोबा के बेलाताल की रहने वाली है। उसने बताया- 2021 में मेरी शादी मऊरानीपुर में हुई थी। पहली शादी से 3 साल की एक बेटी है। दहेज और मारपीट की वजह से अनबन रहती थी। दो साल बाद ही मैं पति को छोड़कर अपने मायके में रहने लगी। पति पर केस कर दिया।

बॉयफ्रेंड से 8 महीने की बेटी है
उसने बताया कि- मेरे ससुराल में पड़ोस में शैलेंद्र रहता है। उसका घर पर आना-जाना था। दो साल पहले हम दोनों की दोस्ती हो गई। जो प्यार में बदल गई। इस रिश्ते की खबर शैलेंद्र की मां को भी थी। शैलेंद्र ने पूरी जिंदगी साथ बिताने का वादा किया। डेढ़ साल पहले से हम दोनों मऊरानीपुर के चुरारी रोड पर किराए से रहने लगे। बाद में हम दोनों को एक बेटी हुई।

सगाई के बाद शादी का पता चला
युवती का आरोप है कि- हमारे बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। मगर शैलेंद्र चोरी छिपे दूसरी शादी करने लगा। उसकी सगाई भी हो गई। मुझे पता नहीं चला। कुछ दिन पहले आस पड़ोस के लोगों से शादी का पता चला। मुझे पहले तो विश्वास नहीं हुआ। मगर अब सगाई की फोटो मेरे पास आ गई तो विश्वास हो गया।

अप्रैल में होनी है शादी
जांच पड़ताल की तो पता चला कि अप्रैल में शादी होनी है। तब मैंने विरोध किया। शैलेंद्र बोला कि शादी तो मैं जरूर करूंगा। मां और परिजन भी यही चाहते हैं। इसके बाद हम दोनों के बीच विवाद हो गया। मैंने मां से भी बात की, मगर वो नहीं मानी।
26 जनवरी को किराए का कमरा खाली कराया। इसके बाद मुझे रेलवे ओवरब्रिज के पास छोड़कर भाग गया। रात को मैं दोनों बेटी और सामान लेकर थाने गई। वहां शिकायत की। अगले दिन सुबह फिर थाने गई। मगर शैलेंद्र का कोई पता नहीं चला।

Related Posts

गाली-गलौज और भद्दी लैंग्वेज… स्कूल के बाथरूम में छात्राओं के झगड़े का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *