मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

महिला ने सेक्स के बदले 7 हजार मांगे, नहीं दिए तो पति ने प्राइवेट पार्ट में चाकू मारे, MP का जघन्य हत्याकांड

खबर इंडिया की।

मध्य प्रदेश के कटनी से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। 23 साल के फोटोग्राफर प्रदीप साहू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस केस में पुलिस ने आरोपी शिवानी जायसवाल, उसके पति विपिन दुबे और भाई मनीष जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड के पीछे शारीरिक संबंध बनाने के बदले पैसों के लेन-देन का विवाद था। आरोपी शिवानी ने पूछताछ में बताया कि प्रदीप ने उससे संबंध बनाने के बदले 7 हजार रुपए देने की बात कही थी, लेकिन बाद में पैसे देने से मुकर गया।

योजना के तहत शिवानी ने अपनी परिचित शीला यादव के घर पर मिलने का प्लान बनाया। रात करीब 9 बजे प्रदीप को वहां बुलाया गया। पहले से ही शिवानी का पति और भाई घर में छिपे हुए थे। जैसे ही प्रदीप कमरे में पहुंचा और पैसों को लेकर बहस हुई, उसी दौरान दोनों आरोपी अंदर घुस आए।

इसके बाद प्रदीप के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी विपिन दुबे ने प्रदीप पर चाकू से हमला किया, जिससे उसके शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आईं। खून ज्यादा बहने के कारण प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और कमरे को साफ करने की कोशिश की। हालांकि, पड़ोसियों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। शुरुआत में मामला हादसा लग रहा था, लेकिन जांच के दौरान सच्चाई सामने आ गई।

सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

दूसरी तरफ, प्रदीप के परिवार ने इस पूरे मामले को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिवार का कहना है कि प्रदीप एक मेहनती और सीधा-सादा लड़का था, जो पिछले चार साल से पुणे में नौकरी कर रहा था और घर का खर्च चला रहा था।

परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने पहले उन्हें एक्सीडेंट की सूचना दी थी, लेकिन जब उन्होंने शव देखा तो सच्चाई कुछ और ही निकली। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे साफ था कि यह हत्या है, न कि हादसा।

इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों, लालच और आपराधिक सोच के खतरनाक मेल को उजागर किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 897

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *