न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

PM मोदी ने किया UP के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, कहा- बंगाल जैसी बंपर वोटिंग दशकों में नहीं देखी

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। यह प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि इस एक्सप्रेस-वे को आगे हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा।

प्रधानमंत्री ने उद्घाटन से पहले एक्सप्रेस-वे के किनारे पौधारोपण किया। इसके बाद वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक्सप्रेस-वे पर पैदल भी चले। यह एक्सप्रेस-वे 594 किलोमीटर लंबा है और मेरठ को प्रयागराज से जोड़ता है। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा समय घटकर करीब 6 घंटे रह जाएगा, जबकि पहले इसमें 11 से 12 घंटे लगते थे।

यह परियोजना करीब 37350 करोड़ रुपए की लागत से 5 साल में पूरी हुई है। प्रति किलोमीटर इसकी औसत लागत लगभग 62 करोड़ 87 लाख रुपए बताई गई है। इस एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी ने 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर में किया था। इससे पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, जिसकी लंबाई 340 किलोमीटर है, प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस एक्सप्रेस-वे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसमें विकास और विरासत दोनों का दर्शन होता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में शिलान्यास और उद्घाटन दोनों तेजी से पूरे होते हैं।

जनसभा में प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि- सपा विकास और नारी विरोधी है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन के खिलाफ वोट करके इन दलों ने अपना रुख साफ कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पहले राज्य अपराध और जंगलराज के लिए जाना जाता था। उन्होंने कहा कि अब स्थिति बदल चुकी है और कानून व्यवस्था का उदाहरण दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के समय संसाधनों का गलत इस्तेमाल हुआ और माफियाओं का प्रभाव था।

उन्होंने कहा कि- सपा परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती और विकास विरोधी राजनीति करती है। उन्होंने लोगों से सपा से सावधान रहने की अपील की।
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में चल रही दूसरे चरण की वोटिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां से भारी मतदान की खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी वोटिंग दशकों में नहीं देखी गई और लोग बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि- पिछले कई दशकों में जो संभव नहीं था, अब लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन लागू होने पर 2029 से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण मिलेगा।

उन्होंने कहा कि- यह एक्सप्रेस-वे केवल एक सड़क नहीं, बल्कि नए सपनों का गेटवे है, जो उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देगा।

Related Posts

गाली-गलौज और भद्दी लैंग्वेज… स्कूल के बाथरूम में छात्राओं के झगड़े का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *