दिल्लीन्यूज़भारत

Building Collapse: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में इमारत गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजधानी के पहाड़गंज इलाके में गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हुआ है। एक इमारत के गिरने से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल हो गया।

लोगों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही दमकल और पुलिस विभाग को इसकी सूचना दी।

दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंची हैं। विभाग ने बताया कि इमारत ढहने के बाद मलबे से निकाले गए 3.5 साल के बच्चे ने दम तोड़ दिया।

दिल्ली दमकल विभाग का कहना है कि पहाड़गंज इलाके के खन्ना मार्केट और द विवेक होटल के पास शाम 8:40 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली।

ढहे हुए इमारत से अब तक 1 तीन साल के बच्चे, 2 लड़कियों और उनके पिता को बचाया गया।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 872

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *