न्यूज़

13 जुलाई को इस्तीफा देने पर राज़ी हुए राष्ट्रपति राजपक्षे

श्रीलंकाई संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने बताया है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने 13 जुलाई को पद छोड़ने पर सहमति व्यक्त की है।

इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि प्रदर्शनकारियों द्वारा उनके आवास का घेराव करने के बाद राजपक्षे फरार हो गए हैं। प्रदर्शनकारी राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके आधिकारिक आवास पर कब्जा कर लिया था।

प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के साथ-साथ प्रधानमंत्री के भी इस्तीफे की मांग कर रहे थे, जिससे विक्रमसिंघे पर दबाव बढ़ गया था।

प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने कहा है कि वह सभी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि शनिवार को रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 859

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *