न्यूज़

प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के बाद भाजपा और राजद आमने सामने, मंत्री ने तेजस्वी पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। राजद के तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के कार्यक्रम पर भगवाकरण का आरोप लगाया है। वही मंत्री नितिन नवीन ने राजद को जवाब देते हुए कहा कि जो चीज उनको समझना चाहिए, वो वे समझ जाते हैं।

भाजपा नेता व मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आने से बिहारवासी को गौरवान्वित करने वाले कई संदेश मिला है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने हमेसा बिहार को एक अलग स्थान दिया है। मंत्री ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, तेजस्वी यादव को विकास का चिन्ता नहीं हैं। उन्होंने कहा नेता प्रतिपक्ष बिहार के विकास पर दो शब्द नहीं बोल पाए।

वही मंत्री आलोक रंजन झा ने कहा कि तेजस्वी यादव तैयारी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के सामने बोलने के लिए नहीं गए थे। अगर तैयारी के साथ बोलने जाते तो लड़खड़ाते नहीं। तेजस्वी यादव के द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग पर मंत्री ने कहा कि वो स्थान राजनीति के लिए नहीं था। उन्होंने कहा कि वहाँ राजनीति नहीं करनी थी, बिहार के विरासत और इतिहास पर बात करनी थी।

बता दें, कल प्रधानमंत्री मोदी बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शताब्दी स्तंभ का अनावरण किया और उद्यान में कल्पतरु का पौधा लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की विधायी यात्रा पर एक पुस्तक ‘इतिहास के झोरखे’ से का भी विमोचन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भाषण देते हुए कई बार लड़खड़ाते नज़र आये। भाजपा नेताओं ने इस बात पर तेजस्वी यादव पर कटाक्ष भी किया।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 859

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *