न्यूज़भारत

फिल्मफेयर अवार्ड शो में स्टेज पर रोने लगें रणवीर सिंह, शेयर किया वीडियो

अभिनेता रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 में फिल्म ’83’ के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड लेते हुए वीडियो शेयर किया है।

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर इवेंट से एक वीडियो शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, ‘पीओवी (प्वॉइंट ऑफ व्यू) आप एक सपना जी रहे हैं।’ वह अपनी फिल्म ‘83’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेने के बाद अपना भाषण देते हुए दिखाई देते हैं। थोड़ा भावुक होते हुए, रणवीर कहते हैं, ‘मेरे जीवन में जो कुछ भी होता है वह मेरी कल्पना से परे है। कई बार तो मुझे विश्वास भी नहीं होता कि मैं यहां हूं, यह कर रहा हूं, आप सबके सामने खड़ा हूं। मैं हर रोज इस बात पर यकीन नहीं कर पाता कि मैं एक्टर बन गया हूं। यह एक चमत्कार है।’

वीडियो में रणवीर मंच पर स्पीच देने के दौरान भावुक होते दिखे। वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं जो कुछ भी हूं अपने माता-पिता और अपनी दीदी के वजह से हूं और वे मेरे लिए भगवान हैं।”

https://www.instagram.com/reel/CiUIGWkhLsH/?utm_source=ig_web_copy_link

रणवीर के इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी रिएक्ट कर रहे हैं। सभी रणवीर की तारीफ कर रहे हैं और दिल वाला इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि दीपिका की बहन और रणवीर की साली ने इस पोस्ट पर रणवीर के रोने पर जोक मारा है। अनीषा पादुकोण ने कमेंट किया, वहां प्याज कौन काट रहा है? इसके बाद उन्होंने दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया है।

रणवीर सिंह को आखिरी बार ‘जयेशभाई जोरदार’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। वह अब करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। उनके पास रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ भी है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 859

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *