भारत

सुप्रीम कोर्ट में फैला कोरोना, 44 कर्मचारी हुए कोरोना संक्रमित

पूरे देश में एक बार फिर से कोरोना ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जिसने अब देश के सुप्रीम कोर्ट को भी अपने जद में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक देश की सुप्रीम कोर्ट में कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसी के मद्देनजर अब सुप्रीम कोर्ट के जजों ने अपने-अपने घरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करने का फैसला लिया है। संक्रमित पाए गए कर्मचारियों में से कई लोग इन जजों के दफ्तर से जुड़े हुए हैं। 

खबर आ रही है कि सिर्फ शनिवार को ही सुप्रीम कोर्ट के 44 स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में करीब 3 हजार 400 स्टाफ मेंबर हैं। 

इतनी बड़ी संख्या में  एक साथ कर्मियों के संक्रमित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के पूरे परिसर को सैनिटाइज करने का फैसला लिया गया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट की पीठें अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से बैठेंगी। 

सोमवार को भी देश में कोरोना के करीब 1 लाख 70 हजार नए मामले सामने आए हैं। जो कि महामारी के बाद से अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। केवल सोमवार को ही कोरोना से देशभर में 900 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है। 

बीते सप्ताह हर दिन औसतन सवा लाख नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि पहली लहर के दौरान लगभग 97 हजार से कुछ अधिक मामले ही एक दिन के अंदर दर्ज किए गए थे।

5 अप्रैल को देश में पहली बार 24 घंटों में एक लाख से कुछ अधिक केस दर्ज किए गए थे। जिसके बाद बीते 11 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक 24 घंटों में 1.52 लाख नए केस आए। इस सप्ताह के 7 दिनों में से 6 दिनों में रोजाना एक लाख से ज्यादा संख्या में नए केस दर्ज हुए हैं।

जो भारत में अब तक का सर्वाधिक मामला है। इस समय देश में संक्रमण के कुल मामलों के दोगुने होने की अवधि 60 दिन और मौतों के मामलों के दोगुने होने की अवधि 140  दिन है।

Related Posts

गाली-गलौज और भद्दी लैंग्वेज… स्कूल के बाथरूम में छात्राओं के झगड़े का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के…

1 of 570

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *