न्यूज़भारत

उत्तराखंड में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर हुए हिमस्खलन में 10 पर्वतारोहियों की हुई मौत

उत्तराखंड में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर हिमस्खलन के बाद नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (उत्तरकाशी) के 10 पर्वतारोहियों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य की तलाश जारी है।

इससे पहले प्रशासन ने बताया था कि हिमस्खलन के बाद 8 पर्वतारोहियों को बचा लिया गया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौतों पर शोक जताया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने द्रौपदी का डंडा-द्वितीय पर्वत शिखर पर हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि की है।

एनआईएम के अनुसार, 34 प्रशिक्षुओं और 7 पर्वतारोहण प्रशिक्षकों सहित कुल 41 लोग हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की है और बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी। इस पर रक्षा मंत्री ने सुरक्षा बलों को तत्काल राहत और बचाव के लिए भेजा है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पर्वतारोहियों की एक टीम ने बचाव अभियान में लगे हैं।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 859

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *