न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अजित पवार के निधन के बाद पूरे देश में शोक, पीएम मोदी अमित शाह ने महाराष्ट्र सीएम को किया फोन, शरद पवार से भी हुई बात

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन हादसे की खबर सामने आने के बाद महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक शोक की लहर दौड़ गई है. महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की और घटना की पूरी जानकारी ली. महाराष्ट्र सरकार ने यह जानकारी दी है. इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और पांच अन्य लोगों की मौत हो गई.

मुंबई से बारामती जा रहा था विमान
फ्लाइट से जुड़ी जानकारी के अनुसार यह विमान सुबह 8:10 बजे मुंबई से रवाना हुआ था और इसे 8:50 बजे बारामती एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन लैंडिंग से ठीक पहले, सुबह 8:48 बजे हादसा हो गया. बताया गया है कि लियर जेट 45 विमान (VT-SSK) जब बारामती एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी वह रनवे से फिसल गया और हादसे के बाद उसमें आग लग गई. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की है कि विमान में कुल 5 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई.

जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे पवार
अजित पवार पुणे जिले के अपने गृह क्षेत्र बारामती जा रहे थे. उन्हें जिला परिषद चुनाव से पहले चार जनसभाओं को संबोधित करना था. पुणे के पुलिस अधीक्षक संदीप गिल ने बताया, ‘अब तक छह शव अस्पताल भेजे जा चुके हैं. हादसे के तुरंत बाद पहले तीन शव बरामद किए गए थे.’ अजित पवार के करीबी सहयोगी किरण गुर्जर ने भी पुष्टि की है कि अजित पवार समेत सभी छह लोगों को मृत अवस्था में लाया गया.’

जानिए- एयरपोर्ट मैनेजर ने क्या बताया
बारामती एयरपोर्ट के मैनेजर शिवाजी तावड़े ने बताया कि- विमान VT-SSK लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह रनवे से किनारे चला गया और टकराते ही उसमें विस्फोट हो गया. यह विमान मुंबई से चार्टर किया गया लियर जेट 45 था.

हाल ही में बदला था एयरपोर्ट का संचालन
बारामती एयरपोर्ट पहले एक निजी कंपनी के पास था, लेकिन हाल ही में इसका संचालन महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी को सौंपा गया था. हादसे को लेकर जांच जारी है और प्रशासन की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 775

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *