आज 36वां जन्मदिन मना रही बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर अमिताभ-शाहरुख से ज्यादा है इनकी फैन फॉलोइंग

आज 36वां जन्मदिन मना रही बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर अमिताभ-शाहरुख से ज्यादा है इनकी फैन फॉलोइंग

खबर टीम इंडिया की।आज बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का 36वां जन्मदिन है। एक्ट्रेस ने अपने 16 साल के करियर में 19 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 13 फिल्में हिट रहीं। इनमें साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं।2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने के बाद अनुष्का के एक्टिंग करियर में ब्रेक लगा। वो बीते 6 साल से एक्टिंग से दूर हैं।हालांकि, इसके बावजूद अनुष्का की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स से ज्यादा है।

एक्ट्रेस के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनके करियर रिकॉर्ड्स और पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ किस्से…
अनुष्का का जन्म 1 मई, 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा आर्मी ऑफिसर और मां आशिमा शर्मा होममेकर हैं। एक बड़ा भाई है कर्णेश शर्मा जो पहले मर्चेंट नेवी में था, पर अब फिल्म प्रोड्यूसर है।

धोनी की वाइफ साक्षी और अनुष्का थे क्लासमेट्स
अनुष्का की ज्यादातर पढ़ाई बेंगलुरु और मुंबई में हुई। क्रिकेटर और पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी कभी अनुष्का की क्लासमेट भी रही हैं।

चूंकि पिता आर्मी में थे तो अनुष्का बचपन से ही काफी डिसिप्लिन्ड रही हैं। 2012 में दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था- ‘मुझे खुद को एक्ट्रेस बताने से ज्यादा यह कहने में गर्व महसूस होता है कि मैं एक आर्मी ऑफिसर की बेटी हूं।

ना फिल्में देखती थीं, ना एक्ट्रेस बनना चाहती थीं अनुष्का बोली
अनुष्का ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि ना तो उन्होंने बड़े होते हुए फिल्में देखी थीं और ना ही उन्हें एक्टर बनना था। वो मॉडलिंग या फिर जर्नलिज्म में करियर बनाना चाहती थीं। ग्रेजुएशन के बाद अनुष्का मॉडलिंग करियर पर फोकस करने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गईं।करियर की शुरुआत में कई एड करने के बाद अनुष्का ने 2007 में लैक्मे फैशन वीक से अपना रनवे डेब्यू किया। उन्हें फेमस फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स ने अपने स्प्रिंग समर कलेक्शन 2007 के लिए फाइनल मॉडल के तौर पर चुना। यहीं से अनुष्का को हेयर ऑयल, शैंपू और ज्वेलरी के ऐड मिलना शुरू हुए।

डेब्यू फिल्म में अनुष्का की कास्टिंग के खिलाफ थे करण जौहर
2008 में अनुष्का ने यशराज बैनर की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि तब फिल्ममेकर करण जौहर नहीं चाहते थे कि उन्हें इस फिल्म में कास्ट किया जाए।उन्होंने अनुष्का की फोटो देखकर फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से कहा था कि उन्हें अनुष्का को फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहिए। करण चाहते थे कि आदित्य इस फिल्म में किसी और एक्ट्रेस को मौका दें।हालांकि, आदित्य ने अनुष्का पर भरोसा किया और उन्होंने एक्ट्रेस के साथ एक नहीं बल्कि 3 फिल्मों की डील साइन की।

शुरुआती 6 में से 5 फिल्में यशराज के साथ
अनुष्का के करियर की शुरुआती 3 फिल्में यशराज बैनर की रहीं। जहां ‘रब ने बना दी जोड़ी’ हिट रही, वहीं ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ एवरेज रहीं।यशराज बैनर के बाहर अनुष्का की पहली फिल्म ‘पटियाला हाउस’ थी, जो फ्लॉप हुई।इसके बाद एक्ट्रेस ने फिर से यशराज की दो फिल्मों ‘जब तक है जान’ और ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’ में काम किया और दोनों हिट रहीं।

रणवीर सिंह के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में रहीं
बॉलीवुड में आने के बाद अनुष्का का नाम फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के को-स्टार रहे रणवीर सिंह से जुड़ा। दोनों ने कुछ वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए। हालांकि, दोनों ने कभी इस बारे में पब्लिकली कुछ नहीं कहा।

‘NH10’ हिट, तो ‘बॉम्बे वेलवेट’ रही सबसे बड़ी फ्लॉप
साल 2015 अनुष्का के लिए मिक्स्ड इमोशंस वाला रहा। इस साल एक्ट्रेस ने अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत बनी पहली फिल्म ‘NH10’ रिलीज की। इसमें अनुष्का ने खुद लीड रोल प्ले किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।वहीं, इसी साल रिलीज हुई अनुराग कश्यप निर्देशित ‘बॉम्बे वेलवेट’ अनुष्का के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई। 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने देश में मात्र 23.71 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

अनुष्का ने आमिर, सलमान और रणबीर के साथ दीं करियर की बड़ी हिट
इसके अलावा अनुष्का ने अपने करियर में आमिर खान के साथ ‘पीके’, सलमान खान के साथ ‘सुल्तान’ और रणबीर कपूर के साथ ‘संजू’ जैसी फिल्में भी कीं। इन तीनों ही फिल्मों ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए और ये साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में रहीं।