अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

बर्थडे के दिन दोस्तों संग शराब पी रही थी अंशिका, एक्स बॉयफ्रेंड से कहासुनी हुई तो बीच सड़क पर मारी गोली, आरोपी लड़की को भीड़ ने पकड़ा

उमाकांत त्रिपाठी।गोरखपुर में बर्थडे गर्ल ने एक युवक को गोली मार दी। दरअसल, युवती अपने दोस्तों के साथ एक मॉडल शाप के पास सड़क पर ही बर्थडे मना रही थी। उसी दौरान उसका परिचित युवक अपने दोस्तों के साथ आ गया।दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसके बाद मारपीट होने लगी। इस पर युवती ने तैश में आकर पिस्टल निकाल ली। दोनों के बीच पिस्टल की छीना-झपटी होने लगी, जिसमें गोली चल गई। गोली युवक के ड्राइवर को लगी।

इसके बाद युवती और उसके दो साथियों को स्थानीय लोगों ने घेरकर पकड़ लिया। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि- आरोपी अंशिका के महंगे शौक ने उसे अपराधी बना दिया। 3 महीने पहले उस पर THAR चोरी की FIR हुई थी। तब से पुलिस उसे ढूंढ रही थी। घटना मंगलवार देर शाम कैंट थाना क्षेत्र में हुई।

अब विस्तार से जानिए पूरा मामला
अंशिका मूलरूप से हरपुरबुदहट की रहने वाली है। वह सिंघड़िया में किराए के कमरे में रहती है। उसके महंगे रहन-सहन और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के शौक के चलते परिवार ने उससे दूरी बना ली है। महंगे कपड़े पहनना, नए-नए मोबाइल बदलना और दोस्तों के साथ समय बिताना अंशिका के शौक हैं।मंगलवार (20 जनवरी) को अंशिका का बर्थडे था।

वह कार से अपने दोस्तों के साथ मॉडल शॉप के पास गई थी। अपने दोस्तों के साथ बर्थडे मना रही थी। उसी वक्त विशाल मिश्रा नाम का युवक अपने 3 दोस्तों अमिताभ निषाद, शैलेश और संदीप के साथ वहां से गुजरा। अंशिका को देखकर वे लोग वहीं रुक गए। विशाल उसके पास गया, तो दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 767

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *