अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

सुनो बिट्टू…मैंने तुम्हें माफ किया, लेकिन… MP में गर्लफ्रेंड ने किया सुसाइड, वाट्सऐप पर आशिक को किया था ये लास्ट मैसेज

खबर इंडिया की।गुना की राधा कॉलोनी में रहने वाले एक युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती ने मौत से पहले अपने बॉयफ्रेंड को लिखा- सुनो बिट्टू, मैंने तुम्हें माफ कर दिया, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि भगवान ने भी माफ कर दिया। खुश रहना मेरी जान। आई लव यू।जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राधा कॉलोनी में रहने वाली रिया रघुवंशी (23) के रूप में हुई है। गुना में किराए के कमरे में रहती थी। फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही प्राइवेट कोचिंग में बच्चों को पढ़ाती थी।

 

युवक के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे
बताया जा रहा है कि- आकाश रघुवंशी और रिया रघुवंशी का पिछले 7 साल से अफेयर चल रहा था। आकाश आकाश रघुवंशी (बिट्टू) बैंक में काम करता है। आकाश रघुवंशी के परिजन रिया से शादी के लिए तैयार नहीं थे। मनाने के बाद भी परिजन नहीं माने तो 15 दिन पहले युवक युवती ने मंदिर में शादी कर ली थी।

शादी की जानकारी आकाश के परिजनों को लगी तो युवती को अपनाने से इनकार कर दिया। परिजनों के मना करने के बाद आकाश ने भी शादी से इनकार कर दिया। बॉयफ्रेंड के इनकार से रिया टेंशन में आ गई थी। बुधवार शाम अपने घर के कमरे में फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।

दरवाजा नहीं खुला तो शक गहराया
पड़ोस में रहने वाली युवतियों के मुताबिक, बुधवार शाम को रिया काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला, तो युवतियों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। इस दौरान रिया कमरे के अंदर फंदे पर लटकी दिखी।युवतियों ने फौरन पुलिस और परिवार को सूचना दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा और जिला अस्पताल भेजा। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। शव परिवार को सौंप दिया गया है।

 

रिया के पिता बोले- आकाश ने बेटी को धोखा दिया
रिया रघुवंशी के पिता बृजेश रघुवंशी ने बताया कि- बेटी ने उन्हें बताया था कि आकाश शादी नहीं करना चाह रहा है। आकाश के मां-बाप भी मना कर रहे हैं। बेटी बहुत पीड़ा झेल रही थी। आकाश ने बेटी को धोखा दिया। इसी वजह से बेटी ने फांसी लगाई है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 767

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *