न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अश्लील रील्स के चक्कर में कट गया निशा चटर्जी का टिकट, लड़ने वाली थी विधानसभा का चुनाव

उमाकांत त्रिपाठी।पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले नवगठित जनता उन्नयन पार्टी (JUP) में बड़ा विवाद सामने आया है. पार्टी लॉन्च के महज 24 घंटे के भीतर हुमायूं कबीर ने अपनी ही पार्टी की घोषित उम्मीदवार निशा चटर्जी का टिकट रद्द कर दिया. इसके बाद निशा चटर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें सिर्फ हिंदू होने की वजह से निशाना बनाया गया है.

हुमायूं कबीर उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का ऐलान किया था. इस पूरे घटनाक्रम पर सियासत गरमाई तो टीएमसी ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. हालांकि- बाद में हुमायूं ने अपनी नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी बनाने का ऐलान किया और बंगाल चुनाव में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने का ऐलान किया. हुमायूं ने निशा चटर्जी को टिकट देने का ऐलान भी किया था. लेकिन बाद में अपने फैसले से पीछे हट गए और टिकट रद्द कर दिया.अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कारोबारी निशा चटर्जी ने जनता उन्नयन पार्टी और उसके प्रमुख हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला है. निशा का कहना है कि पार्टी की ओर से उन्हें जानबूझकर उम्मीदवार सूची से हटाया गया और इसके पीछे असली वजह उनका हिंदू होना है.

 

सोशल मीडिया वीडियो  को बताया वजह
हुमायूं कबीर ने निशा चटर्जी की उम्मीदवारी रद्द करने के पीछे उनके कुछ सोशल मीडिया वीडियो का हवाला दिया. पार्टी का दावा है कि वायरल रील्स बंगाल विधानसभा जैसी ‘पवित्र संस्था’ के अनुरूप नहीं हैं. हालांकि, निशा चटर्जी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पार्टी नेतृत्व को चुनौती दी कि अगर कोई वीडियो अश्लील है तो उसे सार्वजनिक किया जाए. उन्होंने सवाल उठाया कि- अगर पार्टी को उनके सोशल मीडिया कंटेंट से आपत्ति थी तो उम्मीदवार घोषित करने से पहले उनके बैकग्राउंड की जांच क्यों नहीं की गई.

चरित्र हनन और सामाजिक उत्पीड़न का आरोप
निशा चटर्जी ने आरोप लगाया कि- उनके खिलाफ चरित्र हनन की साजिश रची जा रही है और सोशल मीडिया के बहाने उन्हें सामाजिक रूप से परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी की सेक्युलर छवि सिर्फ दिखावा है और असल में उन्हें धार्मिक पहचान के आधार पर टारगेट किया गया. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि- वो पहले बाबरी मस्जिद को लेकर पार्टी के रुख का समर्थन कर चुकी हैं, इसके बावजूद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *