न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

PM के घर NDA सांसदों का डिनर, हर सांसद से खुद मिले पीएम मोदी, जानें क्या है इसके मायने

 

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम मोदी ने गुरुवार को अपने आवास पर राजग गठबंधन के सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की प्रगति को और गति देने के लिए सभी दलों के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि राजग परिवार सुशासन, विकास और देश के विविध क्षेत्रों की आकांक्षाओं को पूरा करने का साझा संकल्प रखता है। उन्होंने कहा कि- आने वाले समय में भी गठबंधन एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देता रहेगा।

सांसदों को समूहों में बसों के माध्यम से 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास लाया गया। यह भोज हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनावों में राजग की बड़ी जीत के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जहां गठबंधन ने 243 सदस्यीय सदन में 202 सीटें हासिल कीं।

गठबंधन की सीटों में भाजपा को 89, जदयू को 85, लोजपा (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटें मिलीं। मंगलवार को हुई राजग संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत अब ‘सुधार एक्सप्रेस मोड’ में है, जहां सकारात्मक बदलाव स्पष्ट नीयत और तेज गति से हो रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का हर सुधार नागरिक-केंद्रित है, न कि केवल आर्थिक उद्देश्यों पर आधारित।

जानिए- रात्रिभोज का विशेष मेनू

कार्यक्रम में भारतीय क्षेत्रीय व्यंजनों का समृद्ध चयन परोसा गया, जिसमें शामिल थे:

  • अदरक के साथ संतरे का रस
  • अनार का रस
  • सब्ज़ बादाम शोरबा
  • काकुम मटर अखरोट की शम्मी
  • कोथिंबीर वड़ी
  • गोंगुरा पनीर
  • खुबानी मलाई कोफ्ता
  • गाजर मेथी मटर
  • भिंडी सांभरिया
  • पालकुरा पप्पू
  • काले मोती चिलगोजा पुलाव
  • रोटी, मिस्सी रोटी, नान, तवा लच्छा पराठा
  • बेक्ड पिस्ता लंगचा
  • अदा प्रदामन
  • ताजे फल
  • क़हवा
  • रसगुल्ला

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 782

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *