न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

मैं जिंदा हूं… कार एक्सीडेंट के बाद नोरा फतेही का कैसा है हाल, बताया हादसे का डरावना मंजर

खबर इंडिया की।एक्ट्रेस नोरा फतेही शनिवार दोपहर (20 दिसंबर) को कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई थीं. शराब के नशे में धुत एक शख्स ने एक्ट्रेस की कार में टक्कर मार दी थी. नोरा ने अब अपने एक्सीडेंट को लेकर जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं, मगर अभी भी ट्रॉमा में हैं. उन्होंने नशे ही हालत में ड्राइव करने वालों को भी खरी-खोटी सुनाई है.

आइए- जानते है नोरा फतेही ने क्या कहा?

एक्सीडेंट के बाद किस हाल में हैं नोरा?

दरअसल, नोरा फतेही शनिवार की दोपहर मुंबई में डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में जा रही थीं. तभी शराब पीकर ड्राइव कर रहे एक शख्स ने अपनी कार से नोरा फतेही की कार में टक्कर मार दी. एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही नोरा के तमाम फैंस उन्हें लेकर चिंता में थे. अब नोरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई सारे वीडियो शेयर करके उस हादसे की जानकारी दी है. एक्ट्रेस ने कहा कि ये उनकी लाइफ का सबसे डरावना और खौफनाक पल था. एक्ट्रेस ने कहा कि वो अभी तक शॉक में हैं.

नोरा ने कहा- मैं आप सभी को यह बताने आई हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं. आज दोपहर मेरा एक बहुत ही खतरनाक कार एक्सीडेंट हो गया था. नशे में ड्राइव कर रहे एक शख्स ने मेरी गाड़ी में जोर से टक्कर मार दी. टक्कर का इंपैक्ट काफी तेज था, जिसकी वजह से मैं कार में बुरी तरह उछल गई. मेरा सिह विंडो से टकरा गया.

नोरा को लगी चोट
‘खैर, मैं जिंदा हूं. ठीक हूं. मुझे छोटी-मोटी चोंटें आई हैं. हल्की सूजन भी है. लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं ठीक हूं. ये इससे भी भयानक हो सकता था. इसलिए मैं कहना चाहती हूं कि नशे में बिल्कुल भी ड्राइव न करें. मैं झूठ नहीं बोलूंगी ये मेरे लिए बहुत ही डरावना और खौफनाक पल था. मैंने अभी भी थोड़ी सदमे में हूं.’

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *