रांची में पीएम मोदी के रोड शो में भगवामय हुई सड़कें, उमड़ा जनसैलाब: लगे 400 पार के नारे

रांची में पीएम मोदी के रोड शो में भगवामय हुई सड़कें, उमड़ा जनसैलाब: लगे 400 पार के नारे

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड की राजधानी रांची में रोड शो किया। पीएम मोदी ने भारत माता चौक हरमू से रोड शो की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट से निकलने के बाद बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ा।

पीएम मोदी ने किया झारखंड में रोड शो
काफिले में रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ, भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बावरी ने खुली जीप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसके बाद रोड शो की शुरुआत हुई। काफिला जैसे-जैसे अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थल रातू रोड चौराहे के करीब पहुंच रहा था लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

पीएम मोदी के लिए लोगों ने लगाए 400 पार के नारे

इस दौरान लोगों ने अबकी बार 400 पार के नारे लगाए। वहीं, खुली जिप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को नमस्कार करते हुए जा रहे थे। साथ ही हाथ में कमल का निशान लिए थे, जो लोगों को दिखाते हुए और मुस्कुराते हुए मतदान की अपील कर रहे थे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रातू रोड चौराहे के पास स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत ढोल नगाड़े और लोकल डांस के साथ किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला राजभवन की ओर बढ़ गया। बता दें कि रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार रोड शो किया। पहली बार साल 2019 में उन्होंने रोड शो किया था। दूसरी बार साल 2023 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आए थे, तब उन्होंने रोड शो किया था।

पीएम मोदी का 4 मई 2024 का कार्यक्रम
– 9:30 बजे – राजभवन से रांची एयरपोर्ट – 9:50 बजे – रांची एयरपोर्ट से पलामू – 11:00 बजे – चियांकी एयरपोर्ट – 11:45 बजे – पलामू से गुमला – 12:45 बजे – गुमला में कार्यक्रम – 1:30 बजे – गुमला से रांची – 2:00 बजे – रांची से दरभंगा के लिए रवाना

भाजपा कार्यालय को फूलों से सजाया गया
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रोड शो शुरू होने के निर्धारित स्थल के बीच भाजपा कार्यालय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में भाजपा कार्यालय को आकर्षक तरीके से फूलों से सजाया गया है। बड़े-बड़े हॉर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं। भारत माता चौक से रातू रोड तक छह से सात जगहों पर स्वागत मंच बनाए गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा किया जाएगा। सभी निर्धारित स्वागत मंच के पास पुलिस के जवान सुरक्षा में लगे हैं। आवश्यक मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

 

स्वागत में सजा पूरा हरमू रोड
पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभी से ही हरमू बायपास रोड में गाड़ियों की आवाजाही को रोका गया है। रोड शो के निर्धारित रूट में आने वाले तमाम कट को बैरिकैडिंग कर बंद कर दिया गया है। सड़क के दोनों ओर डबल लेयर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रूट के दोनों ओर जितने भी ऊंचे भवन हैं, वहां भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। ये पूरे रोड शो के दौरान नजर रखेंगे। प्रमुख रोड शो के रूट के प्रमुख चौराहों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।