न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

खूबसूरत और जवान दिखने के लिए ये ट्रीटमेंट करवा रहीं थी शेफाली, फिर अचानक हुई मौत, हो रहा था ये इलाज

खबर इंडिया की।कांटा लगा गर्ल’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत की खबर से हर किसी को झटका लगा है. उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया, लेकिन सच में हार्ट अटैक ही मौत का कारण या फिर कोई और वजह है, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. इसी बीच ये भी पता चला है कि शेफाली एंटी एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं.ऐसी जानकारी सामने आई है कि वो पिछले 5-6 सालों से एंटी एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं. जो डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे उन्होंने बताया कि- एंटी एजिंग का मलतब होता है जवान दिखने के लिए किया जाने वाला इलाज. इसके लिए वो दो दवाइयां ले रही थीं.

 

जानिए- क्या हार्ट पर हुआ इन दवाइयों का असर?
शेफाली विटामिन सी और Glutathione नाम की दवाइयां ले रही थीं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इन्हीं दवाइयों का असर उनके हार्ट पर हुआ? डॉक्टर ने इस सवाल का भी जवाब दिया है और कहा कि इन दवाइयों का असर हार्ट पर नहीं बल्कि स्किन पर ही होता है. ये दवाइयां स्किन फेयरनेस के लिए ली जाती हैं. इन दवाओं को हार्ट से कोई संबंध नहीं है.ये भी पता चला है कि शेफाली तकरीबन 15 साल तक epilepsy (मिर्गी) से पीड़ित रही थीं. हालांकि, अब उनकी मौत की असल वजह क्या है, इसका पता तो पोस्टमार्ट रिपोर्ट सामने आने और पुलिस की जांच के बाद ही चलेगा.

 

पुलिस ने दर्ज किए चार लोगों के बयान
शुक्रवार देर रात शेफाली के निधन की खबर सामने आई. पुलिस को रात 1 बजे सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस तुंरत शेफाली के घर पहुंचीं. उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ हुई. साथ ही पुलिस उनके कुक और मेड को पूछताछ के लिए अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई. शेफाली के पति पराग त्यागी का भी बयान दर्ज किया गया है. पुलिस ने पराग समेत चार लोगों के बयान दर्ज किए हैं.

Related Posts

1 of 860

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *