29 अगस्त 2022 राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

29 अगस्त 2022 राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने व्यवसाय में मंदी आने के कारण थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे आपको स्थगित करना बेहतर रहेगा, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने कीमती सामानों की भी सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है।
  2. वृषभ: आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि आप आज किसी नये कार्य को करें, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा अन्यथा आपके सामने कुछ मुश्किलें आ सकती हैं व खर्चों को भी नियंत्रण में रखें, तो बेहतर रहेगा। आप साथियों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को कोई मौका मिल सकता है।
  3. मिथुन: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप व्यवसाय की कुछ योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे व आप अपने साथ-साथ औरों के कामों को करने के लिए भी तत्पर रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आपको अपने कार्य व परिवार दोनों में संतुलन बनाए रखना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आप आज अपने किसी सीनियर से मदद मांग सकते हैं। मन मुताबिक कार्य मिलने से आप प्रसन्न तो रहेंगे, लेकिन आप अपना पूरा फोकस कार्य पर रखें, तो बेहतर रहेगा।
  4. कर्क: गुरु नवम भाव व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज तृतीय भाव में शुभ है। जॉब से सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व लाल फलों का दान करें। पीपल का पेड़ लगाएं।
  5. सिंह: सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वितीय हैं। शुक्र व शनि जॉब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। बेल का पेड़ लगाएं।
  6. कन्या: सूर्य द्वादश व सप्तम गुरु शुभ है।चन्द्रमा इसी भाव में है।गुरु व चन्द्रमा मंगलमय है।जांब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।अपराजिता व तुलसी का पेड़ लगाएं।
  7. तुला: आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा का आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। बेरोजगार लोगों के लिए नए ऑफर आने की संभावना है। व्यापारी को किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात की संभावना है। कंप्यूटर संबंधित छात्रों के लिए दिन आज बेहतर रहेगा।
  8. वृश्चिक: आज आपका दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक रूप से दिन ठीक-ठाक है। किसी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले जीवनसाथी की राय लें। किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को प्रोत्साहन मिलेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे।
  9. धनु: आज आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। किसी रचनात्मक काम से धन लाभ की संभावना है। काम का दबाव बना रहेगा, किंतु आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। आज के दिन किया गया निवेश आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होगा। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करेंगे, तो किस्मत का साथ मिलेगा। विवाहित जोड़ों के बीच किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। असमंजस के कारण कोई गलत निर्णय न लें। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।
  10. मकर:आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में व्‍यवधान आ सकते हैं। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे।
  11. कुंभ: मन परेशान रहेगा। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति अभी पूर्ववत: रहेगी। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।
  12. मीन: दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शांति रहेगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति ठीक रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)