अपराधन्यूज़भारतराजस्थानहेडलाइंस

फाइव स्टार होटल में शादी कर रहा था कॉन्स्टेबल, बच्चों संग पहुंची पहली पत्नी, फिर नई दुल्हन को लेकर बाथरूम में घुस गया दूल्हा

उमाकांत त्रिपाठी।अलवर जिले के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार (28 नवंबर) को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. विजय नगर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल जयकिशन जाटव अपनी पहली पत्नी और दो बच्चों के रहते हुए चोरी-छिपे दूसरी शादी करने पहुंचा, लेकिन यह शादी उसके लिए मुसीबत बन गई. पहली पत्नी को जैसे ही इसकी भनक लगी, वह बच्चों और परिजनों के साथ सीधे होटल पहुंच गई और पुलिस को बुला लिया.

बाथरूम में छिपा कॉन्स्टेबल
घटना समोला क्षेत्र के एक होटल की है. जब पहली पत्नी अचानक वहां पहुंची तो शादी की तैयारियों में मौजूद लोग चौंक गए. जयकिशन ने पत्नी और पुलिस को देखा तो घबराहट में होटल के बाथरूम में जाकर छिप गया.पत्नी ने आरोप लगाया कि-जयकिशन ने उसे पिछले 8 साल से छोड़ रखा है, न खर्चा देता है, न बच्चों का ध्यान रखता है. अदालत ने भी उसे पत्नी और बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करने के आदेश दिए हैं, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं.

पीड़िता पत्नी का कहना है कि जयकिशन लंबे समय से उससे अलग रह रहा है. उसका कहना है कि 8 साल से मेरे और बच्चों का ख्याल नहीं रखा, कोर्ट के आदेश भी नहीं मानता. अब बिना तलाक दूसरी शादी करने आया था.पीड़िता ने बताया कि-उसे पता चला कि जयकिशन रैणी थाना क्षेत्र की एक युवती से शादी कर रहा है, जिसके बाद वह तुरंत परिवार के साथ मौके पर पहुंच गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवाई शादी
सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस होटल पहुंची. शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही पुलिस ने हस्तक्षेप किया और पूरी प्रक्रिया रोक दी. बाथरूम में छिपे कॉन्स्टेबल को पुलिस ने बाहर निकाला और वहीं होटल के अंदर उससे पूछताछ की.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 776

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *