अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

शादी वाले दिन भाभी ने देवर को कमरे में बुलाया और काट दिया प्राइवेट पार्ट, यूपी की सनसनीखेज वारदात, सामने आई ये वजह

उमाकांत त्रिपाठी।आगरा के बरहन में दीपावली पर घर आए युवक को उसी की भाभी द्वारा कमरे में बुलाकर प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। घायल हुए योगेश का एम्स दिल्ली में उपचार हुआ। अब उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। फिलहाल प्राइवेट पार्ट जुड़ा हुआ है लेकिन हॉस्पिटल से छुट्टी होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।थानाध्यक्ष बरहन गुरूविन्द्र सिंह ने बताया कि- युवक योगेश का अभी एम्स में उपचार हो रहा है। उसका प्राइवेट पार्ट चिकित्सकों ने जोड़ दिया है। लेकिन वह जुड़ा रहेगा या नहीं यह तो छुट्टी होने के बाद पता चलेगा। पुलिस उसी आधार पर कर्रवाई करेगी।

योगेश कुमार हल्द्वानी स्थित एक सीमेंट कंपनी में कार्यरत हैं। दिवाली मनाने के लिए छुट्टी लेकर रविवार को घर आए थे। सोमवार को परिजनों के साथ पूजा की। इसके बाद घर के बाहर ही सो गए थे। परिजनों का आरोप है कि योगेश की भाभी तीन बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थीं। रात करीब दो बजे भाभी ने युवक को अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काट दिया।योगेश के चीखने पर परिजन जाग गए। उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया। योगेश का एम्स दिल्ली में उपचार हुआ। अब उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। फिलहाल, प्राइवेट पार्ट जुड़ा हुआ है लेकिन हॉस्पिटल से छुट्टी होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

जेठानी ने दी थी थाने में तहरीर
देवर का प्राइवेट पार्ट कटने के मामले में आरोपी देवरानी के खिलाफ जेठानी ने थाने में तहरीर दी थी। जेठानी ने तहरीर में लिखा था -कि देवरानी अर्चना देवर की शादी अपनी बहन से कराने का परिवारीजनों पर दबाव डाल रही थी। इसको लेकर उसने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

शादी से एक महीने पहले की ये हरकत
ग्रामीणों ने बताया था कि- योगेश शिक्षित हैं। अच्छी कंपनी में नौकरी करते हैं। भाभी अपनी छोटी बहन से उसकी शादी करवाना चाहती थीं मगर परिजन ने युवक की शादी दूसरी जगह तय कर दी। नवंबर 2025 में शादी होने वाली थी। इससे नाराज होकर भाभी ने घटना को अंजाम दिया।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

 

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 839

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *