अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

1 हजार रूपए में 10 मिनट के लिए कपड़े उतारूंगी, शादीशुदा महिला ने कुंवार लड़के को फंसाया और फिर खेला गंदा खेल

उमाकांत त्रिपाठी।सोशल मीडिया पर आया एक मैसेज कैसे किसी की जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बन सकता है, इसका चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपना फेस कवर कर न्यूड क्लिप दिखाने के बहाने एक युवक को मैसेज रिक्वेस्ट भेजी. इसके बाद ये बातचीत धीरे-धीरे डर, दबाव और लाखों रुपये की वसूली में बदल गई.

हालात ऐसे बने कि युवक को शादी तक के लिए मजबूर कर दिया गया और फिर उसी शादी का सहारा लेकर उसे धोखा दे दिया गया. बता दें कि आंध्र प्रदेश के एक युवक ने आरोप लगाया है कि ट्विटर पर संपर्क में आई एक युवती ने पहले उसे ब्लैकमेल किया, फिर दबाव बनाकर शादी की और बाद में नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई. पीड़ित युवक अब न्याय की उम्मीद में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले पहुंचा है.

एक्स मैसेज से शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल
पीड़ित युवक का नाम भरत कुमार है और वो 27 साल का है. भरत आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के चेर्लोपल्ली का रहने वाला है और एक प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है. भरत के मुताबिक, साल 2019 में उसे एक्स पर एक युवती का मैसेज आया था. युवती ने खुद को मजबूर बताते हुए कहा कि- वह पैसे कमाने के लिए न्यूड वीडियो दिखाने का काम करती है और एक हजार रुपये में दस मिनट तक न्यूड ऑनलाइन रहती है.

 

 

कुछ समय बनाया शादी का दबाव
ब्लैकमेलिंग के साथ-साथ युवती ने भरत पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया. साल 2021 में दोनों की लखनऊ और गोरखपुर में मुलाकात हुई, जहां वे 2 दिनों तक साथ रहे. इसके बाद 2023 में युवती हैदराबाद पहुंची और भरत को धमकी दी कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह आत्महत्या कर लेगी. डर और दबाव में आकर भरत ने मार्च 2025 में मंदिर में शादी की और बाद में कोर्ट मैरिज कर विवाह का रजिस्ट्रेशन भी कराया.

शादी के बाद भी ठगी रही जारी
पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद भी युवती का व्यवहार संदिग्ध बना रहा. वह किसी अन्य युवक से फोन पर बात करने लगी और 40 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी किए. बाद में भरत को पता चला कि वह युवक उसी युवती का दूसरा पति है.जांच करने पर और भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. भरत को पता चला कि- उसकी पत्नी की यह तीसरी शादी थी और पहली शादी से जुड़ा मामला कोर्ट में पहले से विचाराधीन है.

 

चार लाख कैश और जेवर लेकर हुई फरार
युवती ने भरत से कहा कि- उसे देवरिया जाना है क्योंकि वहां उसकी पहली शादी का मामला चल रहा है. भरत ने जाने से मना किया लेकिन इसके बावजूद युवती चार लाख रुपये नकद और जेवरात लेकर फरार हो गई. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *