अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को पीट-पीटकर मारा, फिर पुलिस हिरासत में आशिक की भी हो गई मौत, जानें सनसनीखेज मामला

उमाकांत त्रिपाठी।गुजरात के मोरबी जिले में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मोरबी के लखधीरपुर गांव के पास स्थित एक सिरेमिक फैक्ट्री के लेबर क्वार्टर में मध्य प्रदेश के रहने वाले नरेंद्र सिंह ध्रुवेल और उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका पुष्पा देवी मरावी के बीच अचानक गंभीर विवाद हो गया. तीन महीने से साथ रह रहे इस प्रेमी जोड़े के बीच हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि नरेंद्र सिंह ने बेल्ट और लकड़ी के डंडे से अपनी प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

चेहरे पर काटने के निशान, फॉरेंसिक रिपोर्ट ने खोली सच्चाई
पुलिस के मुताबिक, पुष्पा देवी के शरीर पर कई जगह पिटाई के गहरे निशान मिले, जबकि सबसे भयावह तथ्य यह है कि उसके चेहरे और गालों पर कई जगह काटने के घाव पाए गए. फॉरेंसिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि अत्यधिक पिटाई, दर्द और गंभीर चोटों … के कारण युवती की मृत्यु हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नरेंद्र सिंह को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने लड़की की हत्या करना स्वीकार कर लिया.

हिरासत में आरोपी की बिगड़ी तबीयत
हत्या कबूल करने के बाद पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई, जहां पूछताछ की प्रक्रिया जारी थी. लेकिन तड़के करीब 4 बजे नरेंद ह को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. पुलिस ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसकी मौत की पुष्टि की डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में मौत का कारण कार्डियाक अरेस्ट बताया है.

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 839

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *