अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

जिस लड़की से होने वाली थी शादी, उसी का बना लिया गंदा वीडियो, फिर दहेज में मांगे एक करोड़, होने वाले दूल्हे की घिनौनी करतूत

उमाकांत त्रिपाठी।सराफा कारोबारी की बेटी से सगाई के बाद होने वाले वर ने वीडियो काल के दौरान बातचीत कर मंगेतर का अश्लील वीडियो बना लिया। अब आरोपित शादी करने के एवज में एक करोड़ रुपये दहेज की मांग कर रहा है। घटना की शिकायत पर आरोपित के स्वजन ने पीड़िता से गाली-गलौज की। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर युवती को बदनाम करने की धमकी दी गई। युवती के पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।

आभूषण कारोबारी की बेटी का है मामला
मंझनपुर कस्बे के रहने वाले प्रतिष्ठित आभूषण कारोबारी ने बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय बेटी की शादी प्रयागराज के जार्ज टाउन में केपी कालेज के सामने रहने वाले उत्कर्ष अग्रवाल से तय की थी। नौ जून 2025 को धूमधाम से सगाई हुई। आठ फरवरी 2026 को विवाह होना तय किया गया।

आरोपित आडियो-वीडियो काल से करता था बातचीत
आभूषण कारोबारी का कहना है कि सगाई के बाद आरोपित उत्कर्ष अग्रवाल उसकी बेटी से आडियो और वीडियो काल पर बातचीत करने लगा। इस दौरान उसने बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग की जा रही है। आरोपित की बहन नियति अग्रवाल पर भी फोन कर वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने का आरोप है।

एसपी के आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज
कारोबारी का आरोप है कि- बातचीत करने के लिए आरोपित के घर गया तो आरोपित ने अपने पिता शोभित अग्रवाल उर्फ नाटे व मां शिप्रा अगवाल के साथ मिलकर गाली-गलौज की। साथ ही डिमांड पूरी किए बिना शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित का कहना है कि सगाई में वह पांच लाख रुपये का उपहार व एक तोला सोने की अंगूठी भी दे चुका है। उन्होंने 19 दिसंबर को शिकायत एसपी राजेश कुमार से की थी। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी : एसपी
एसपी राजेश कुमार का कहना है कि- युवती के पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली में होने वाले मंगेतर समेत चार आरोपियों पर मुकदमा कायम करा दिया गया है। इंस्पेक्टर को आरोपों की गहनता से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 839

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *