अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

फौजी के प्यार में दीवानी हुई 11वीं की स्टूडेंट, जब आई शादी की बात तो हो गया कांड

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के गंगानगर जोन के थरवई थाना क्षेत्र में शनिवार को लखरांवा गांव में पुलिस ने अज्ञात महिला की हत्या कर शव दफनाए जाने का खुलासा कर दिया है. मृतका की शिनाख्त 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 साल की साक्षी यादव के रूप में हुई है. साक्षी यादव की हत्या सेना में तैनात हर्षवर्धन सिंह उर्फ दीपक ने की थी.

इंस्टाग्राम पर साक्षी और हर्षवर्धन सिंह उर्फ दीपक से दोस्ती हुई थी. लेकिन दीपक की 30 नवंबर को दूसरी लड़की से शादी होने वाली थी. जबकि साक्षी लगातार शादीलेकिन दीपक की 30 नवंबर को दूसरी लड़की से शादी होने वाली थी जबकि साक्षी लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी. इसी के चलते दीपक ने साक्षी से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर लखरावां गांव में पेड़ के नीचे शव को मिट्टी में दबा दिया था. पुलिस ने थरवई थाना क्षेत्र के कुसुंगुर गांव के रहने वाले हत्यारोपी दीपक को पुराना पुल मनसैता नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया‌. पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक चाकू और शव को मिट्टी में दबाने के लिए प्रयोग किया गया फावड़ा भी बरामद किया है. पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है.

डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक शनिवार सुबह थरवई थाना पुलिस को लखरावां गांव में बाग में पेड़ नीचे मिट्टी में अज्ञात महिला की लाश दबी मिली थी. शव के पास ही एक स्कूल बैग भी मिला था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पुलिस ने जब इस मामले में छानबीन शुरू की तो मालूम हुआ कि 15 नवंबर को कैंट थाने में जीआईसी कटरा में पढ़ने वाली 11 वीं की छात्रा साक्षी यादव की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी.

डीसीपी गंगानगर जोन के मुताबिक थरवई और कैंट थाना पुलिस के साथ ही सिटी और गंगानगर जोन की एसओजी टीम ने अज्ञात महिला के शव की सबसे पहले शिनाख्त की. इसके बाद सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया. हत्यारोपी दीपक सीसीटीवी कैमरे में छात्रा को बाइक पर बैठाकर जाता हुआ नजर आया. ‌इसके अलावा छात्रा के बैग से एक कॉपी मिली जिसमें आरोपी का मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था. ‌ पुलिस ने इस मोबाइल नंबर पर भी छानबीन की. इसके बाद पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच गई.

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 776

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *