अपराधन्यूज़भारतमध्य प्रदेशहेडलाइंस

ग्वालियर में दूसरे निकाह से पहले मंडप में पहुंच गई पहली पत्नी, सबकुछ छोड़कर भागा दूल्हा, फिर क्या हुआ.?

उमाकांत त्रिपाठी।ग्वालियर में शनिवार देर रात बहोड़ापुर स्थित मयूर गार्डन मैरिज हॉल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाह समारोह में दूल्हा बने युवक की पहली पत्नी अचानक मंडप में पहुंच गई। महिला ने मंच पर चढ़कर पति को खींच लिया और जमकर हंगामा किया। बताया गया कि आरोपी पति ने पत्नी को फोन पर तीन बार ‘तलाक’ कहकर खुद को अलग घोषित कर दिया था और अब दूसरी शादी करने जा रहा था।

मंडप छोड़कर भागा दूल्हा
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही दूल्हा जीशान मिर्जा मंडप छोड़कर मौके से फरार हो गया। रात करीब 1 बजे तक मैरिज गार्डन में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इसकी शिकायत महिला ने बहोड़ापुर थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक महीने बाद शुरू हुआ अत्याचार
पीड़िता नेहा खान निवासी कंपू ईदगाह का निकाह 17 दिसंबर 2023 को इस्लामपुर निवासी जीशान से हुआ था। शादी के एक महीने बाद ही पति का व्यवहार बदल गया। नेहा के अनुसार वह उससे मारपीट करने लगा और दहेज में एक लाख रुपए की मांग करने लगा। नेहा के पिता का निधन हो चुका है और वह अपनी मां के साथ रहती है, ऐसे में उसकी स्थिति का फायदा उठाकर ससुराल पक्ष ने उसे लगातार प्रताड़ित किया।

दूसरी शादी की सूचना पड़ोसियों से मिली
शनिवार को नेहा को पड़ोसियों से सूचना मिली कि उसका पति दूसरी शादी करने के लिए मयूर गार्डन में तैयारियों में जुटा है। पहले वह बहोड़ापुर थाने पहुंची, लेकिन वहां उसकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय पहुंची।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 775

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *