जिनके लिए पीएम मोदी को भी आना पड़ा नंगे पांव

जिनके लिए पीएम मोदी को भी आना पड़ा नंगे पांव

हम बात कर रहे हैं स्वामी स्वरूपदासजी की। जिनके धाम में इस बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बन रहा है। जिनकी याद में एक दो लाख नहीं बल्कि पूरे 55 लाख लोग पहुंच रहे हैं फिर भी महिमा देखिए आयोजन का खर्च शून्य ही रहेगा।

आखिर इस संत की शरण में पीएम मोदी कब औऱ कैसे पहुंचे। स्वामी स्वरूपदासजी का क्या रिश्ता है। और क्यों दुनिया भर से सैकड़ों करोड़पति बिजनेसमैन गुजरात में एक साथ जमें हैं सब बताएंगे। लेकिन उससे पहले जान लीजिए कौन हैं दिव्य शक्तियों वाले स्वामी स्वरूपदासजी।

7 दिसंबर 1921 को वडोदरा में शांतिलाल पटेल का जन्म हुआ था।18 साल की उम्र में ही घर छोड़कर अध्यात्म की ओर चले गए। फिर 1940 में वो शास्त्री महाराज के शिष्य बने और इसी दौरान उनका नाम बदलकर नारायण स्वरूपदास स्वामी रख दिया गया।.

साल 1950 में मात्र 28 साल की उम्र में ही उन्होंने बोचासणवासी अक्षर पुरुषोत्तम संस्थान के प्रमुख का पद संभाल लिया था। तभी से लोग उन्हें  “प्रमुख स्वामी’ के नाम से पहचानने पुकारने लगे थे। अपनी नम्रता, करुणा और सेवाभाव के चलते जल्द ही दुनियाभर में मशहूर हो गए।.संत श्री प्रमुख स्वामी महाराज ने अपना पूरा जीवन मानवता की भलाई में लगा रखा था।

अब उसी महान संत की जन्मशताब्दी मनाई जा रही है। जिसमें खुद पीएम मोदी पहुंचे।

स्वामी नारायण संस्था ने इस कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद के नजदीक रातों रात एक शहर बसा दिया। . जहां  समारोह हो रहा है वहां लोगों ने 600 एकड़ जमीन दान की है। जिन पैसों से आश्रम रूपी शहर का निर्माण हुआ है, वो भी दान के हैं।. यानी एक तो इतना बड़ा इवेंट ऊपर से जीरो कास्ट। यानी संस्था ने कुछ नहीं किया। बस भक्तों ने शहर बसा डाला।. जो लोग काम कर रहे हैं वो भी सेवाभाव से कर रहे हैं। इस इवेंट को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा. इस इवेंट में 55 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

पीएम मोदी भी इसी कार्यक्रम के गवाह बने।  कार्यक्रम का उद्घाटन भी पीएम मोदी ने किया। और समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा-

प्रमुख स्वामी जी से मेरा एक आध्यात्मिक नाता था, एक पिता-पुत्र का स्नेह था, एक अटूट बंधन था। आज भी वो जहां होंगे मेरे हर पल को देखते होंगे, बारीकी से मेरे हर काम को देखते होंगे। उन्होंने मुझे जो सिखाया-समझाया, क्या मैं उसी राह पर चल रहा हूं या नहीं, वह जरूर देखते होंगे।

जिस भव्य कार्यक्रम वाली जगह का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया उसे एक छठी पास ने डिजाइन किया है। इस काम में 2 महीने तक 50 हजार से ज्यादा लोग लगे। जिसे पूरी तरह श्रमदान से बनाया गया है।श्रमदान करने वालों में 5000 करोड़ की संपत्ति वाले अजमेरा परिवार की बहू गोराल अजमेरा भी शामिल हैं। इनके अलावा सूरत के डायमंड किंग लवजी बादशाह की बेटी, विमल डेयरी के मालिक अनीश पटेल, सिंटेक्स के योगेश पटेल जैसे कई लोग शामिल हैं।

प्रमुख स्वामी नारायण स्वरूपदासजी के भक्तों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति जैसी हस्तियां शामिल हैं। इतना ही नहीं समारोह में 15 देशों के पीएम, डिप्टी पीएम और हजारों मिनिस्टर्स शामिल होंगे। इसके अलावा 3 लाख एनआरआई आएंगे। कुल 55 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। अहमदाबाद के सभी फाइव स्टार होटलों में 90% और अलग-अलग कैटेगरी के 70 फीसदी होटलों में कमरे बुक हो चुके हैं। करीब 20 हजार से ज्यादा कमरों की बुकिंग हो चुकी है। आप समझ सकते हैं ये कार्यक्रम कितने बड़े स्तर पर हो रहा है।