भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अधिकृत शाखाओं में इलेक्टोरल बांड की बिक्री

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अधिकृत शाखाओं में इलेक्टोरल बांड की बिक्री

भारत सरकार ने दिनांक 02 जनवरी, 2018 की राजपत्र अधिसूचना सं20 (दिनांक 07 नवम्बर, 2022 की राजपत्र अधिसूचना के जरिए यथा संशोधितके जरिए इलेक्टोरल बांड स्कीम 2018 अधिसूचित की है। इस स्कीम के प्रावधानों के अनुसार, इलेक्टोरल बांड ऐसे किसी व्यक्ति (राजपत्र अधिसूचना की मद सं2 (में यथा परिभाषितद्वारा जो भारत का एक नागरिक अथवा भारत में निगमित या स्थापित है, खरीदा जा सकता है। कोई व्यक्ति एक व्यष्टि होते हुए या तो एकल अथवा अन्य व्यक्तियों के साथ संयुक्त रूप से इलेक्टोरल बांड खरीद सकता है।

इसके लिए केवल वही राजनीतिक पार्टियां बांड प्राप्त करने की पात्र होंगी जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (1951 का 43) की धारा 29क के तहत पंजीकृत हों और जिन्हें लोक सभा अथवा राज्य की विधान सभा में  पिछले आम चुनाव में डाले गए कुल वोटों का कम से कम एक प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ हो। इस बांड का नकदीकरण केवल पात्र राजनीतिक पार्टी द्वारा प्राधिकृत बैंक के निर्दिष्ट बैंक खाते के माध्यम से किया जाएगा।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को, बिक्री के XXVI चरण में, दिनांक 03.04.2023 से 12.04.2023 तक अपनी 29 अधिकृत शाखाओं (संलग्न सूची के अनुसारके माध्यम से इलेक्टोरल बांड जारी करने और भुनाने के लिए अधिकृत किया गया है। 

इलेक्टोरल बांड जारी करने की तिथि से पन्द्रह कैलेण्डर दिवस के लिए वैध होंगे और किसी आदाता राजनीतिक दल के लिए कोई भुगतान नहीं किया जाएगा यदि इलेक्टोरल बांड वैध अवधि की समाप्ति के पश्चात् जमा किया जाता है। किसी पात्र राजनीतिक दल द्वारा अपने खाते में जमा किया गया इलेक्टोरल बांड को उसी दिन क्रेडिट किया जाएगा।

इलेक्टोरल बांड स्कीम, 2018

भारतीय स्टेट बैंक की प्राधिकृत शाखाएं

 

क्र.सं. राज्य/यूटी शाखा का नाम और पता ब्रांच कोड  सं.
1. दिल्ली नई दिल्ली मुख्य शाखा ,

11, संसद मार्ग, नई दिल्ली – 110001

00691
2. हरियाणा , पंजाब और चंडीगढ़ चंडीगढ़ मुख्य शाखा,

एससीओ 43-48, बैंकिंग स्क्वायर,

सेक्टर 17 बी, चंडीगढ़,

जिला : चंडीगढ़ चंडीगढ़,पिन: 160017

00628
3. हिमाचल

प्रदेश

शिमला मुख्य शाखा

काली बाड़ी मंदिर के पास, मॉल, शिमला

हिमाचल प्रदेश, जिला: शिमला

राज्यहिमाचल प्रदेश, पिन171003

00718
4. जम्मू और

कश्मीर

 

 

 

बादामी बाग (श्रीनगरशाखा

बादामी बाग, छावनी, श्रीनगर, कश्मीर

जिलाश्रीनगर, जम्मू और कश्मीर

जिला : बडगाम , जम्मूकश्मीर, पिन190001

02295
5. उत्तराखंड देहरादून मुख्य शाखा

4, कॉन्वेंट रोड, देहरादून

उत्तराखंड, जिलादेहरादून , उत्तराखंड पिन248001

00630
6. गुजरात, दादरा और नगर हवेली

तथा दमन और दीव

गांधीनगर शाखा, प्रथम तल,

क्षेत्रीय कार्यालय , सेक्टर 10 बी गांधीनगर

जिला : गांधीनगर , गुजरात

पिन : 382010 .

01355
7. मध्य

प्रदेश

भोपाल मुख्य शाखा,

टीटी नगर, भोपाल 462003, भोपाल,

मध्य प्रदेश, जिलाभोपाल,

राज्यमध्य प्रदेश. पिन462003

01308
8. छत्तीसगढ़ रायपुर मुख्य शाखा

पोस्ट बॉक्स नं.29 / 61,

जय स्तम्भ चौक , रायपुर,

जिलारायपुर , राज्य: छत्तीसगढ़

पिन492001

00461
9. राजस्थान जयपुर मुख्य शाखा, पोस्ट बॉक्स नं.72,

संगानेरी गेट, जयपुर, राजस्थान

जिलाजयपुर , राजस्थान.  पिन302003

00656
10

 

महाराष्ट्र मुंबई मुख्य शाखा, मुंबई समाचार मार्ग

हॉर्निमैन सर्कल, फोर्ट, मुंबई,

महाराष्ट्र पिन400001

00300
11. गोवा, लक्षद्वीप पणजी शाखा

सामने : होटल मंडोवी , दयानंद ,

दयानंद बनडोडकर मार्ग ,

पणजी , गोवा.,जिलाउत्तर गोवा, राज्यगोवा,

पिन403001

00509
12. उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्य शाखा,

तारावाली कोठी , मोती महल मार्ग ,

हजरतगंज , लखनऊ , उत्तर प्रदेश

जिला: लखनऊ , उत्तर प्रदेश, पिन226001

00125
13. ओडिशा भुवनेश्वर मुख्य शाखा

पोस्ट बॉक्स नं..14, भुवनेश्वर

भुवनेश्वर, ओडिशा. जिला: खुर्दा

राज्य: ओडिशा , पिन751001

00041
14. पश्चिम बंगाल और अंडमान एवं

निकोबार

कोलकाता मुख्य शाखा,

समृद्धि भवन

1, स्ट्रैंड रोड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल,

जिलाकोलकाता . राज्यपश्चिम बंगाल.

पिन700001

00001
15. बिहार पटना मुख्य शाखा

पश्चिम गांधी मैदान , पटना, बिहार.

पिन800001

00152
16. झारखंड रांची शाखा

कोर्ट कंपाउंड, रांची

झारखंड, जिलारांची,

राज्यझारखंड, पिन834001

00167
17. सिक्किम गंगटोक शाखा

एमजी मार्ग , गंगटोक सिक्किम

जिला: पूर्वी सिक्किम ,राज्यसिक्किम पिन737101

00232
18. अरुणाचल प्रदेश ईटानगर शाखा

टी टी मार्ग, वीआईपी रोड बैंक तिनाली, ईटानगर,

अरुणाचल प्रदेश, जिला: पापम्पारे

राज्यअरुणाचल प्रदेश पिन791111

06091
19. नागालैंड कोहिमा शाखा

डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के पास

कोहिमा, नागालैंड , पिन797001

00214
20. असम गुवाहाटी शाखा,

पान बाजार,

एमजी रोड, कामरूप , गुवाहाटी. पिन781001

00078

 

21. मणिपुर इंफाल शाखा

एमजी एवेन्यू

इंफाल पश्चिम , मणिपुर, पिन795001

00092
22. मेघालय शिलांग शाखा

एमजी रोड, सामान्य डाकघर के पास

शिलांग , जिला: खासी हिल्स (पूर्व), मेघालय

पिन793001

00181
23. मिजोरम आइजोल शाखा

सोलोमन्स गुफा, जिला: आईजोल

मिजोरम, पिन796001

01539
24. त्रिपुरा अगरतला शाखा

हरि गंगा बसक रोड,

अगरतला, जिलात्रिपुरा (पश्चिम) , त्रिपुरा

पिन799001

00002
25. आंध्र

प्रदेश

विशाखापत्तनम शाखा

रेडनाम गार्डन, जेल रोड, जंक्शन,

सामने. पेजेज/ वोडाफोन कार्यालय,

विशाखापत्तनम, जिला: विशाखापत्तनम

विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश,पिन530002

00952
26. तेलंगाना हैदराबाद मुख्य शाखा

बैंक स्ट्रीट, कोटी , हैदराबाद.

जिलाहैदराबाद, तेलंगाना. पिन500095

00847
27. तमिलनाडु और पुदुचेरी चेन्नई मुख्य शाखा

336/166, थम्बुचेट्टी स्ट्रीट, पैरीज,

चेन्नई., राज्यतमिलनाडु पिन600001

00800
28. कर्नाटक बेंगलुरु मुख्य शाखा,

पोस्ट बैग नं .5310,

सेंट मार्क्स रोड, बैंगलोर,जिलाबैंगलोर शहरी,

राज्यकर्नाटक, पिन560001

00813
29. केरल तिरुवनंतपुरम शाखा

पोस्ट बॉक्स नं.14, एमजी रोड ,

तिरुवनंतपुरम,

जिलात्रिवेंद्रम, राज्यकेरल, पिन695001

00941