Today Horoscope : दैनिक राशिफल 04 जुलाई ( Monday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 04 जुलाई ( Monday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष: संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं।
  2. वृषभ: वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबारी कार्यों में दिलचस्पी बढ़ सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। मन अभी परेशान रहेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी।
  3. मिथुन: मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। किसी सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
  4. कर्क: आज आपको सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। कोई पुरानी बीमारी अचानक तकलीफ दे सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है, ऑफिस में किसी से कहासुनी हो सकती है। खर्च अधिक होने से थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  5. सिंह: इस राशि के लोगों की नौकरी में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आज बिजनेस में कोई बड़ा सौदा करने से बचें या किसी अनुभवी की सलाह पर ही सौदा करें। पुराने समय से चली आ रही परेशानियों से आज राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले घर में बैठकर निपटा लें, किसी बाहर वाले की सलाह न लें।
  6. कन्या: बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी और शानदार डील आज आपके हाथ से निकल सकती है। साझेदारी में काम करने से बचें और ना आज किसी को पैसा उधार न दें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहने वाला है, इन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। बिजनेस और नौकरी के लिए दिन सामान्य है। खान-पान में सावधानी रखें तो पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं।
  7. तुला: आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे पर भरोसा नहीं करना है,नहीं तो वह आपको किसी कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आपको कुछ तनाव भी रहेगा। आपको किसी की शर्त को मानकर किसी निर्णय को लेना नुकसानदायक रहेगा। यदि आज आप किसी नए कार्य को करना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह समाप्त होगी। आपकी व्याकाग्रता बढ़ने से आप किसी गलत निर्णय को ले सकते हैं,जिसे आपको लेने से बचना होगा।
  8. वृश्चिक: आज आपको किसी भी निर्णय को सावधानी से लेना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है,तो उसमें आपको किसी भी कागजात पर सोच विचार कर दस्तखत करने होंगे, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। पिताजी आज आपको मन की इच्छा को आपको बताएंगे,जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा,लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था,तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं।
  9. धनु: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको सुबह से ही चारों ओर शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे,लेकिन व्यवसाय में आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा व आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आपको कोई लाभ का सौदा समझाए,तो आपको उसमें अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निवेश करना बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही है,तो उसमें आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपकी अपने परिवार के किसी सदस्य से नोकझोंक हो सकती है।
  10. मकर: आज अधिकारी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं, लेकिन आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो बात और भी बिगड़ सकती है। न चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है। आज वाहन चलाते समय सावधानी रखना जरूरी है। नए बिजनेस की प्लानिंग आज हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भी किसी बात पर तनाव हो सकता है।
  11. कुंभ: आज बिजनेस में कोई नया एग्रीमेंट न करें तो बेहतर रहेगा। ये काम आज कल कर सकते हैं। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है। ससुराल पक्ष से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। दोस्तों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अच्छे कामों के लिए सम्मान मिल सकता है।
  12. मीन: आज आपको अपनी सोच पॉजिटिव रखनी होगी। बिजनेस में होने वाला फायदा कुछ कम हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। उधार दिया पैसा आज वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलता दिख रहा है। वैवाहिक जीवन के लिए दिन ठीक है। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी आज बन रहे हैं।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)