Today Horoscope : दैनिक राशिफल 16th जून (Thursday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 16th जून (Thursday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम म‍िलेंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी। यात्रा पर जा सकते हैं।
  2. वृषभ: वाणी में मधुरता रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।
  3. मिथुन: संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद एवं झगड़ों से बचें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। वाणी का प्रभाव तो बढ़ेगा, लेकिन फिर भी बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें।
  4. कर्क: आज कई काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन आपको धैर्य रखकर यह सोचना होगा कि किसे पहले करें और किससे बाद में। किसी के सहयोग से आपका कोई काम बन सकता है। परिवार में किसी मंगल कार्य पर चर्चा हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और आपके बीच प्रेम और गहरा होगा,लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे।
  5. सिंह: आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपके वाद विवाद से जुड़े सभी मसले सुलझ जाएंगे। नए काम में माता-पिता से सलाह मशवरा करेंगे,तो उसका आगे चलकर आपको लाभ अवश्य मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
  6. कन्या: आज आपके ऊपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं,लेकिन जो लोग बिजनेस कर रहे हैं,उन्हें जोखिम उठाने से बचना होगा,नहीं तो उनका धन डूब सकता है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
  7. तुला: व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री किष्किंधाकांड का पाठ लाभदायी रहेगा।
  8. वृश्चिक: आज जॉब में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। सूर्य पूजा करें।
  9. धनु: गुरु इसी राशि में व सूर्य मिथुन में हैं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। अन्न व वस्त्र दान करें।
  10. मकर: दाम्पत्य जीवन में तनाव जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा।
  11. कुंभ: भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।
  12. मीन: भाई बहनों में मनमुटाव बढ़ सकता है। मित्रों के साथ समय बिताएंगे। परिवार में सुख शांति रहेंगी। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी मतभेद दूर होंगे।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)