Today Horoscope : दैनिक राशिफल 17 सितंबर ( Saturday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 17 सितंबर ( Saturday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष : कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है।
  2. वृषभ: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आयेगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज किसी पार्टी या आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। गौरी-गणेश का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनेंगे।
  3. मिथुन: आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो मौक़े का फ़ायदा उठाएँ और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएँ। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। आपका ज्ञान और हास-परिहास लोगों को प्रभावित करेगा। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में सहयोग कर सकते हैं।
  4. कर्क: व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। माता के परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। मन थोड़ा परेशान हो सकता है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
  5. सिंह: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। मित्रों के प्रभाव से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय बढ़ेगी। मन में उतार-चढ़ाव के भाव रहेंगे। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में जिम्मेदारियों का विस्तार एवं स्थान परिवर्तन के योग हैं।
  6. कन्या: मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्म संयत रहें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
  7. तुला: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी विशेष या अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में आप अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी और सॉफ्टवेयर कंपनियों में कार्यरत लोगों को कोई लाभ मिल सकता है।
  8. वृश्चिक: आज के दिन आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पुरानी योजनाओं को व्यवसाय में गति मिलने से आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा।
  9. धनु: आज आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा,क्योंकि आपके रूखे व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में कोई बनती हुई डील भी बिगड़ सकती है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं वह जल्दबाजी के चक्कर में किसी काम को खराब कर सकते हैं,इसलिए सावधान रहें। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था,तो वह आपको अच्छा लाभ सकता है।
  10. मकर: चन्द्रमा व शनि का इस राशि में गोचर जाब के लिए शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।
  11. कुंभ: चन्द्रमा व शनि द्वादश हैं। द्वादश व्यय भाव है। दान पुण्य करें गुरु इसी राशि से द्वितीय है। बुध्य का प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। छात्र सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है।
  12. मीन: गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा – शनि का इस राशि से एकादश प्रभाव व्यवसाय के लिए शुभ है। चन्द्रमा का मकर भाव में गोचर छात्रों को लाभ दे सकता है। गुरु व चन्द्रमा शिक्षा में सफलता की प्राप्ति कराएगा। पीला व लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)