Today Horoscope : दैनिक राशिफल 24 मई (Tuesday)

Today Horoscope : दैनिक राशिफल 24 मई (Tuesday)
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

  1. मेष: आज रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन आज का दिन बेहतर है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। रचनात्मक कामों के लिहाज से समय अच्छा है। मन में कई नए विचार आ सकते हैं। किसी अनजाने के सहयोग से काम पूरा हो सकता है। कुछ लोगों का ध्यान आप पर रहेगा।
  2. वृषभ: आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। पैसों से जुड़ा आपने जो फैसला लिया था, आज उसके सुखद परिणाम मिल सकते हैं। तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे, जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। शाम को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
  3. मिथुन: आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। धन लाभ हो सकते हैं। परिश्रम का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। वैवाहिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
  4. कर्क: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आज बेवजह किसी बातों में दखल देने से बचें। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार मध्यम स्तर पर रहेगा। जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  5. सिंह: अपनी रोमांटिक लाइफ पर थोड़ा ध्यान देने का समय है। परिवार और दोस्तों के ध्यान भटकाने से दूर अपने साथी के साथ समय बिताएं। साथ में यात्रा करना संभव है। नतीजतन, यह आपके रोमांस को फिर से जीवंत करने और एक-दूसरे के लिए अपने जुनून को फिर से खोजने का एक शानदार क्षण है जब आपने पहली बार एक-दूसरे को देखना शुरू किया था।
  6. कन्या: आज के दिन आपका कोई पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सूरत सकता है। क्रोध करने से बचें वरना इसका संतान पर गलत असर पड़ सकता है। आय के नए स्रोत सामने आएंगे जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है।
  7. तुला: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से मुश्किल काम करने में सफलता मिलेगी। अचानक से खर्चा बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की शादी पक्की होने से खुशी का माहौल रहेगा।
  8. वृश्चिक: आज के दिन कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन संयम रखकर और बातचीत से निपटारा करने की कोशिश करें। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
  9. धनु: आत्म-स्वीकृति आवश्यक है। अपने पिछले रिश्तों, भागीदारों और अन्य घटनाओं को देखने के लिए तैयार रहें, जिन्होंने आपको अपनी भूमिका को और अधिक स्पष्ट रूप से पहचानने में मदद की हो। केवल एक चीज जो अतीत के बारे में विनाशकारी हो सकती है, वह यह है कि आप उसके साथ वर्तमान में क्या करते हैं। इसे बहुत मजबूती से न पकड़ें नहीं तो यह दूसरों को आपके लिए आपकी पहचान निर्धारित करने में सक्षम करेगा।
  10. मकर: आज रुका धन मिलेगा।गुरु व चन्द्र का तृतीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए बेहतर है।हरा व बैगनी रंग शुभ है।मसूर का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।गुड़ व मसूर का दान करें।
  11. कुंभ: आज का दिन आपके उत्तरदायित्वों में वृद्धि लेकर आएगा। जिम्मेदारियां अधिक होने के कारण आप कुछ परेशान महसूस करेंगे। वाहन व भूमि खरीदने की इच्छा के आज सुंदर योग बनते दिख रहे हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने रुके हुए कामों की ओर ध्यान लगाएं। आप घर गृहस्थी के उपयोग की कोई वस्तु किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
  12. मीन: आज मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी काम का कोई समाधान आपको मिल सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामकाज से बड़े अधिकारी खुश हो सकते हैं। आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्य को कुछ ज्यादा ही ऊंचा तय कर सकते हैं। सुबह उठकर धरती मां को छूकर प्रणाम करें, आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)